UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां के गढ़वा गांव में एक बरसाती नाले (Rain Drain) अचानक आए पानी में 5 लोग बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला कर चार शवों को बरामद कर लिया है। दो की तलाश की जा रही है। छह लोगों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे।
चार महिलाएं और दो बच्चे गए थे जंगल
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोनभद्र के एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि गढ़वा गांव से 4 महिलाएं और 2 बच्चे लकड़ियां लेने के लिए जंगल में गए थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। एएसपी ने बताया कि वे छिपने के लिए नाले के पास चले गए। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि के बाद पहाड़ों से अचानक आया पानी सभी को बहा ले गया।
सर्च ऑपरेशन में 4 शव बरामद
एएसपी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के बाद चार शवों को बरामद कर लिया गया है। एक की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये लोग मछलियां पकड़ने के लिए नाले पर पहुंचे थे। तभी अचानक पहाड़ों से पानी आ गया।
यह भी पढ़ेंः UP Weather News: नोएडा में दो घंटे तक जमकर बरसे ओले, गाड़ियों के शीशे चटके
मरने वालों की पहचान, एक की ओलावृष्टि से मौत
इस हादसे में मरने वालों की पहचान राजकुमारी (40), रीता (32), रजपति (10), हीरावती देवी (22) के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर जिले में भीषण ओलावृष्टि भी हुई। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को ओलावृष्टि में गांव गड़वान के रहने वाले यशोदिया की मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
2 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
14 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
21 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
22 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
23 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines