UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर और हरदोई जिले में दो ऐसी घटनाएं हुईं जो अपने आप में एक जैसी थी। दोनों जिलों में कुल 9 बच्चों की मौत हुई है। दोनों घटनाओं को देखकर कह सकते हैं कि एक जैसी परिस्थिति और एक जैसे हालात थे। सीएम सीएम योगी ने घटनाओं पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
रामपुर में डूबे 5 बच्चे, सभी की मौत
पहली घटना रामपुर जिले के थाना ढकिया की ग्राम पंचायत गदमर पट्टी के पास गांव गहनी की है। यहां शरीफ पुत्र शब्बीर निवासी गांव ढकिया थाना शाहबाद का ईंट भट्टा है। ईंट बनाने के लिए भट्ठे के पास मिट्टी खोदने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश से इन गड्ढों में ऊपर तक पानी जमा हो गया है।
गांव गदमर पट्टी की आकिल (12) पुत्र शकील, चंचल (10) पुत्री मोहन, सना (10) पुत्री इसरार, अलीना (10) पुत्री कदीर और गुलफ्शा (9) पुत्री नियाज बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान पांचों बच्चे गढ्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। बताया गया है कि इसी दौरान सभी बच्चे पानी में डूब गए और सभी की मौत हो गई।
हरदोई में चार बच्चों की मौत
दूसरी घटना हरदोई जिले की है। यहां के पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव मैकपुर से चार बच्चे रामपुर वाली घटना की तरह बकरियां चराने के लिए निकले थे। सद्दाम, अजमत, मुश्तकीम और खुशनुमा घर से बकरियां चराने के लिए निकले थे। बताया गया है कि गांव के पास खेतों से एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी खोदी गई थी। इस कारण खेत में करीब 50 फीट गहरा गड्डा हो गया है।
गड्डे में बारिश का पानी भरा हुआ है। सामने आया है कि पहले एक बच्चा पानी में नहाने के लिए गया। वह डूबने लगा तो दूसरा बच्चा उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया। इसी तरह से चारों बच्चे डूब गए। सूचना पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने चारों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है। सीएम योगी ने इस घटना पर दुख जताया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
9 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines