UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर (Justice Pritinker Diwaker) होंगे। रविवार को मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ खंडपीठ समेत हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश और अधिवक्ता मौजूद रहे। कोर्ट परिसर में राज्यपाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
24 मार्च को राष्ट्रपति की ओर से जारी हुई थी अधिसूचना
जानकारी के मुताबिक 24 मार्च की एक अधिसूचना में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति दिवाकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी तक जस्टिस दिवाकर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे।
22 नवंबर, 1961 को जन्मे न्यायमूर्ति दिवाकर ने दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1984 में एक वकील के रूप शुरू किया। उन्होंने संवैधानिक, दीवानी और आपराधिक मामलों को देखा है। उन्होंने सेल, एसबीआई, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई समेत अन्य संस्थाओं के लिए स्थायी वकील के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
न्यायमूर्ति दिवाकर ने इन उच्च पदों पर दी सेवाएं
बताया गया है कि उन्हें जनवरी 2005 में छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय की ओर से एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। वह सात साल के लिए मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल और पांच साल के लिए स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के भी सदस्य रहे।
इसके बाद उन्हें 31 मार्च, 2009 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। न्यायमूर्ति दिवाकर को 3 अक्टूबर, 2018 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद 13 फरवरी, 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines