UP News: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बांस मंडी क्षेत्र की कपड़ा मार्केट में लगी आग को पांचवें दिन काबू पाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (31 मार्च) को मार्केट में लगी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की 50 टीमें लगाई गई थीं। आग बुझाने के लिए NDRF और SDRF की टीमों को भी बुलाया गया था।
कानपुर पुलिस आयुक्तालय के एडीसीपी मुख्यालय राहुल मिथास ने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग से पांच अलग-अलग सरकारी परिसरों में कपड़े की दुकानें जलकर खाक हो गईं।
पांच दिन तक जुटी रही दमकल की 50 गाड़ियां
इससे पहले रविवार को कानपुर के एडीसीपी लाखन सिंह ने बताया था कि हमारे दमकल विभाग की 50 से ज्यादा टीमें आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने कॉम्प्लेक्स के सामने वाले हिस्से में आग पर काबू पा लिया है, जबकि कुछ हिस्सों में अभी भी आग की लपटें बाकी हैं।
पुलिस अधिकारी राहुल मिथास ने बुधवार को कहा कि प्रभावित व्यापारियों को मलबे में तलाशी के लिए बाजार के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व्यापारियों की सिलसिलेवार सूची भी तैयार कर रहे हैं।
अब शुरू होगा मलबा हटाने का काम
उधर कानपुर सिटी के फायर ऑफिसर सुभाष चंद्रा ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। अभियान खत्म हो गया है। इसके बाद मलबा हटाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि आग शार्ट सर्किट लगी थी।
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आग से प्रभावित व्यापारियों को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ही मौके पर पहुंच कर स्थिति का निरीक्षण किया।
विधानसभा स्पीकर और डिप्टी सीएम पहुंचे थे मौके पर
इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अभी सबसे महत्वपूर्ण बात आग पर काबू पाना है। साथ ही लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस मुश्किल वक्त में व्यापारियों के साथ खड़ी है। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
20 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines