UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रामपुर कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद शुक्रवार को यूपी विधानसभा में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
इसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश यादव उनके बचाव में खड़े हैं तो पूर्व नेता और अभिनेत्री जयाप्रदा ने आजम पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा को आड़े हाथ लिया है।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए आरोप
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि आजम भाजपा सरकार की आंखों में खटक रहे हैं, इसलिए उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर परेशान किया जा रहा है।
बता दें कि वर्ष 2019 में आजम के खिलाफ दर्ज हुए हेट स्पीच मामले में रामपुर कोर्ट ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है। इसके बाद रामपुर की सदर विधानसभा सीट से विधायक आजम खान को उत्तर प्रदेश विधानसभा की ओर से अयोग्य घोषित कर दिया। अब रामपुर की सदर विधानसभा सीट खाली हो गई है।
आजम के खिलाफ झुठे मुकदमे दर्ज कराएः अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान भाजपा सरकार के निशाने पर हैं। हर दिन उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि आजम खान सांप्रदायिक ताकतों के कट्टर विरोधी हैं।
लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं। अखिलेश ने कहा कि विधानसभा में भाजपा के नेता आजम खान के तर्कों और मजबूत बयानों से असहज हो जाते थे। इसलिए उनके खिलाफ साजिश रची गई है।
भाजपा की ओर से आया ये जवाब
इसके अलावा अखिलेश यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश जी के बयानों के बारे में कोई क्या कह सकता है? अगर कोर्ट किसी को सजा दे तो भाजपा क्या कर सकती है? जहां तक आजम खान के खिलाफ लगाए जा रहे फर्जी मामलों के आरोप की बात है, अगर वह निर्दोष हैं तो उन्हें वैसे भी डरने की जरूरत नहीं है।
जयाप्रदा ने कहा, करनी की सजा मिली
वहीं पूर्व नेता और अभिनेत्री जया प्रदा ने भी आजम खान पर हुई कार्रवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आजम खान को उनकी करनी की सजा मिली है। अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि कोई कितना ही बड़ा इंसान क्यों न हो, उसका घमंड एक दिन जरूर टूटता है।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines