UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार आगे तल रही गन्ने की ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में पति-पत्नी और एक मासूम की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल है।
परिवार को लेकर ससुराल से लौट रहा था
जानकारी के मुताबिक घटना बिसौली थाना क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव के पास हुई। बदायूं पुलिस ने बताया कि शाकिर (32), उसकी गर्भवती पत्नी रोजी, डेढ साल का बेटा आहट और साला मोईन अपनी अपनी ससुराल से दिल्ली के लिए लौट रहा था। दिल्ली के महरौली में शाकिर परिवार के साथ रहता था। शाकिर खुद कार को ड्राइव कर रहा था।
जेसीबी और ट्रैक्टर से निकाली कार
बताया गया है कि ससुराल से निकलने के कुछ देर बाद ही एक गांव के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही गन्ने की एक ट्रॉली में जा घुसी। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे इतना वीभत्स था, कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। उन्होंने कार को जेसीबी और दूसरे ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकाला।
एक की हालत गंभीर, बरेली रेफर
वहीं सूचना पर पहुंची बसौली कोतवाली पुलिस ने सभी को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शाकिर, उसकी गर्भवती पत्नी रोजी और डेढ़ साल के मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से बताया गया है कि शाकिर के साले मोईन की हालत अभी स्थिर है। उसे बरेली के लिए रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
10 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
47 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines