UP Triple Talaq News: यूपी के बहराइच में सीएम योगी और पीएम मोदी की तारीफ करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं पति ने उसकी जान लेने की कोशिश भी की। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि मरियम नाम की युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति ने उसे पीटा और उस पर गर्म दाल फेंकी। जिन दिन उसके पति ने उसे तीन तलाक दिया उसी दिन ससुरालियों ने उसका गला घोंटने की कोशिश भी की। पीड़िता बहराइच के जरवल रोड थाना इलाके के मोहल्ला सराय की रहने वाली है। उसने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को उसकी शादी अयोध्या के दिल्ली दरवाजा मोहल्ले के रहने वाले अरशद के साथ हुई। मेरे परिवार ने अपनी हैसियत से अधिक पैसा कर बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी।
तारीफ की तो भेज दिया मायके
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद जब वह अयोध्या में घूमने निकली तो मुझे शहर की सड़कें, सरकार द्वारा कराया गया सौंर्दयीकरण और विकास का काम पसंद आया। मैंने घर पहुंचकर पति के सामने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ कर दी। इसके बाद उसके पति ने उसे नाराज होकर मायके बहराइच भेज दिया। हालांकि रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से वह कुछ दिन बाद फिर से ससुराल आ गई।
ये भी पढ़ेंः मदरसे में बच्चियों के प्राइवेट पार्ट छूता था मौलवी, करतूत हुई उजागर तो 5 से रेप का खुलासा
गला घोंटकर मारने की कोशिश की
महिला ने बताया कि जब मैं वापस ससुराल आई तो पति ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर अपशब्द कहे और मुझे तीन तलाक दे दिया। मरियम ने अपनी शिकायत में लिखा कि उसकी सास, ननद और देवरों ने उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। जिस दिन तीन तलाक कहा, उस दिन भी उसके साथ मारपीट की।
ये भी पढ़ेंः कभी डॉक्टर, कभी प्रेमी, मां ने कराया मेरा रेप, नीट छात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
रिहा होते ही आजम खान को ED ने हिरासत में लिया, कल सुबह कोर्ट में पेशी
30 mins agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 hr agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
10 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
12 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines