Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में क्रिकेट खेलते-खेलते 2 बच्चों की मौत हो गई और एक झटके में 2 घरों के चिराग बुझ गए. नाली के पानी से भरा गड्ढा उनके लिए काल बन गया, क्योंकि वे अपनी गेंद निकालने के लिए गड्ढे में उतरे, लेकिन दोनों उसमें गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसा कुशीनगर में खड्डा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव भुजौली में हुआ. हादसे की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में लापरवाही की सारी हदें पार, मरीज के पेट में भूल गए सर्जिकल औजार, 13 डॉक्टर्स पर केस दर्ज
घर के पास क्रिकेट खेल रहे थे दोनों
बता दें कि मृतकों की पहचान भुजौली गांव के पूरब टोला निवासी रामायण के 4 साल के बेटे आर्यन और पड़ोसी दीपलाल के 3 साल के बेटे मयंक उर्फ ईशान के रूप में हुई है. मयंक और आर्यन घर के पास ही क्रिकेट खेल रहे थे कि उनकी गेंद नाले के पानी से भरे गड्ढे में चली गई. गड्ढा में पानी भरा था और नाली का पानी भरने के लिए ही गड्ढा खोदा गया था, लेकिन गेंद के लिए गड्ढे में उतरे दोनों बच्चे उसमे गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई.
देखे जाने तक दम तोड़ चुके थे दोनों
परिजनों ने बताया कि काफी देर तक बच्चे उन्हें नजर नहीं आए तो आस-पास तलाश शुरू की, लेकिन बच्चे मिले नहीं. इस बीच एक शख्स ने चिल्लाते हुए बताया कि दोनों बच्चे गड्ढे में पड़े हैं. लोग दौड़े आए और बच्चों को निकालकर होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन वे होश में नहीं आए. परिजन उन्हें तुर्कहा CHC ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम और चीख पुकार मच गई.
यह भी पढ़ें: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर को लिव-इन पार्टनर ने ही मारी गोली, नहीं चाहती थी और बढ़े रिश्ता
3 बहनों का इकलौता भाई था आर्यन
बता दें कि आर्यन और मयंक उर्फ ईशान दोनों ही मां-बाप के इकलौते बेटे थे. दोनों के पिता मजदूरी करते हैं. आर्यन 3 बहनों का इकलौता भाई था. पिता रामायण सिंह और मां गीता के बुढ़ापे की लाठी था. मयंक भी दीपलाल सिंह का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन महक है. बेटों की मौत की खबर सुनकर गीता और पुनीता रो-रोकर बेहाल हैं. बहनें अपने भाइयों को याद करके रो रही हैं और मां की चीखें लोगों के कलेजे चीर रही हैं.
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines