Greater Noida News: उत्तर प्रदेश की धरती एक बार फिर विकास और वैश्विक पहचान की गवाही बनी. ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक चले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में 12,500 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ. इसमें विदेशी खरीदारों के साथ 2,680 करोड़ के 3,900 एमओयू शामिल हैं. पांच दिनों तक चले मेले में 5 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे. इसमें 85 देशों के खरीदार भी पहुंचे.
ओडीओपी बना प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर
इस मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि एक जनपद, एक उत्पाद योजना की सफलता रही. व्यापार मेले की हीरो कैटेगरी बनकर उभरी. सबसे अधिक निर्यात ऑर्डर इसी योजना से जुड़े उत्पादों को मिले है. हस्तशिल्प, वस्त्र, जूट, फूड प्रोसेसिंग और घरेलू सजावट जैसे क्षेत्रों में विदेशी खरीदारों ने खास रुचि दिखाई.
वैश्विक मंच पर यूपी का प्रभाव
मेले में 85 देशों के 525 विदेशी खरीदारों ने भाग लिया और 31,000 से अधिक बी2बी बैठकें आयोजित हुई. रूस, जापान, जर्मनी, फ्रांस, यूएई, दक्षिण कोरिया जैसे देशों से आए डेलिगेट्स ने उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के साथ साझेदारी को लेकर मंशा जताई. रूस की कंपनियों ने ऊर्जा, फार्मा, डिजिटल सॉल्यूशंस, पर्यटन और पशुपालन सहित कई क्षेत्रों में रुचि दिखाई. प्रदेश के 75 जिलों से आए व्यंजनों, लोककलाओं और पारंपरिक उत्पादों ने देश-विदेश से आए मेहमानों का मन मोह लिया.
5.07 लाख दर्शकों की भागीदारी
5.07 लाख दर्शकों ने ट्रेड शो का भ्रमण किया, जिसमें से 1.40 लाख बी2बी खरीदार थे. आखिरी दिन 1 लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि यह आयोजन जनता के स्तर पर भी एक सफल प्रयास रहा.
ग्रोथ इंजन की तरफ बढ़े कदम
प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस आयोजन को ग्रोथ इंजन के रूप में परिभाषित किया. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि आगामी वर्षों में इस आयोजन को और भी व्यापक, व्यवस्थित और वैश्विक स्तर पर ले जाने की योजना है.
ये भी पढ़ें: यूपी के लोगों को मिलेगी नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए रूट और सुविधाएं
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
20 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines