UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को सिविल कोर्ट के अंदर गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद योगी सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है।
राज्य शासन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के किसी भी कोर्ट में हथियार के साथ एंट्री नहीं हो सकेगी। साथ ही सभी कोर्ट परिसरों के लिए क्यूआरटी (क्विव रेपॉन्स टीमों) का गठन किया जाएगा।
यूपी के सभी कोर्ट परिसरों में तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया है कि हथियार लेकर किसी भी व्यक्ति को कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में 71 प्रभारी निरीक्षक सुरक्षा, 22 निरीक्षक, 240 उपनिरीक्षक, 522 आरक्षक और 1772 प्रधान आरक्षक कचहरी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।
भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सभी कोर्ट परिसरों में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त क्यूआरटी टीम तैनात की गई है, जिसमें 60 सब इंस्पेक्टर, 112 हेड कांस्टेबल और 256 कांस्टेबलों की तैनाती रहेगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1666805100495671304
बुधवार को लखनऊ कोर्ट में हुई थी संजीव की हत्या
बता दें कि बुधवार दोपहर को कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा को लखनऊ की सिविल कोर्ट में पेश के लिए लाया गया था। इसी दौरान वकील के भेष में आए अजय नाम के शख्स ने उस पर फायरिंग कर दी। बताया गया है कि 16 गोलियों मारी गई थीं, जिसमें संजीव जीवा को आठ गोलियां लगीं।
इसके अलावा जीवा को पेशी पर लेकर आए दो सिपाही और एक डेढ़ साल की बच्ची भी घायल हुई थी। बच्ची के सीने में गोली लगी थी। उसके लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा है। आज सुबह सीएम योगी बच्ची से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 hr agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
3 hrs agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
4 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 hrs agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
20 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
1 day agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
1 day agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines