UP GIS 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चल रहे उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स समिट 2023 (Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023) में रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) पहुंची। समापन सत्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
देश की अर्थव्यवस्था में विशेष योगदान देता है यूपी
राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UP GIS 2023) के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य में एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान देने का संकल्प लिया है।
इसका अर्थ है कि अब देश की कुल अर्थव्यवस्था का पांचवां हिस्सा उत्तर प्रदेश से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य (UP) न केवल जनसंख्या के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला राज्य भी बनने वाला है।
यह भी पढ़ेंः समिट में पहुंचे IB मिनिस्टर अनुराग ठाकुर, बोले- यूपी में दिखती है विकास की नई तस्वीर
निवेश की वैश्वविक मान्यता मिलने के साथ उभर रहा उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दूरदर्शी नीतियों को लागू कर उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप न्यू इंडिया का ग्रोथ इंजन बनने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ आयोजित इस शिखर सम्मेलन के सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
इसके साथ ही यूपी को वैश्विक मान्यता देते हुए सर्वश्रेष्ठ निवेश क्षेत्र के रूप में उभरने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में भी उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।
आगे की खबर के लिए यहां क्लिक करेंः-
राजनीतिक स्थिरता और औद्योगिक विकास होगा सहायक
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अन्नदाताओं की भूमि है। यह प्रदेश देश में खाद्यान, गन्ना, आलू और दूध के उत्पादन में अग्रणी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि आधारित व्यवसायों के विकास की भी अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी का विषय है कि उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य प्रसंस्करण नीति के माध्यम से इस उद्योग को प्रोत्साहित कर रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता और निरंतरता औद्योगिक विकास में सहायक सिद्ध होती है।
यह भी पढ़ेंः दिसंबर तक UP का हर शहर और हर गांव 5G से जुड़ेगा, जानें रिलायंस का बड़ा प्लान
देश में सबसे ज्यादा एमएसएमई यूपी में हैं
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश में निवेश की प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए जिस तरह से प्रयास किए हैं, वह सराहनीय है। उत्तर प्रदेश में 95 लाख एमएसएमई हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं। एमएसएमई कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार के मौके देने वाला क्षेत्र है।
एमएसएमई आर्थिक विकास में एक प्रमुख भूमिका है। राष्ट्रपति ने कहा कि यूपी ने हाल के दिनों में बुनियादी ढांचे के विकास में काफी प्रगति की है। सड़क परिवहन, राजमार्गों और एक्सप्रेसवे में बढ़ते निवेश से आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।
ODOP ने उत्तर प्रदेश को एक नऊ पहचान दी
उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई है कि देश में 65 प्रतिशत मोबाइल उपकरण अकेले उत्तर प्रदेश में बनते हैं। इतना ही नहीं, पारंपरिक उद्यम को बढ़ावा देने वाली उत्तर प्रदेश की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम (ODOP) भी बहुत सफल है।
पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ निवेशकों को भी काफी मौके मिलते हैं। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के लिए योगी सरकार की तारीफ करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने सरकार के प्रयोसों की सराहना की। सम्मेलन के समापन सत्र में सीएम योगी ने राष्ट्रपति मुर्मू को भगवान गणेश की मूर्ति देकर सम्मानित किया।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
23 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines