UP GIS 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में 10 से 12 फरवरी के बीच होने वाले उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2023 (Uttar Pradesh Global Investor Summit 2023) की तैयारियां पूरी हो चुकी है। समिट के लिए निवेशक आना शुरू हो गए हैं। इसी क्रम शुक्रवार को आशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की संस्थापक और सह-संस्थापक लखनऊ पहुंचे।
हमें खुशी है, सीएम योगी ने हमें यहां लाएः अशोक हिंदुजा
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में पहुंचे अशोक लीलैंड के संस्थापक अशोक हिंदुजा ने कहा कि हमें खुशी है, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हमें यहां लेकर आए हैं। हम यूपी में एक बड़ा निवेश करना चाहते हैं और उत्तर प्रदेश को निवेश केंद्र बनाना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश को मुंबई जैसा बनाएंगेः प्रकाश हिंदुजा
अशोक लेलैंड के सह-संस्थापक प्रकाश हिंदुजा ने कहा कि हमने पहले से ही उत्तर प्रदेश में निवेश कर रखा है। इस आयोजन के माध्यम से हम और निवेश करना पसंद करेंगे। हमें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश भी मुंबई जैसा बनेगा। उत्तर प्रदेश में कौशल, जनशक्ति और पर्यावरण दुनिया में भारत की स्थिति को और आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ेंः लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेटर समिट, PM मोदी कल करेंगे शुरुआत
एग्रीकल्चर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं
प्रकाश हिंदुजा ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही कई उद्योग और डिफेंस के लोग आएंगे। साथ ही कृषि क्षेत्र में भी विकास होगा। यहां एग्रीकल्चर में एक बड़ा स्कोप है। कृषि में तेजी से किसानों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्हें एक नया जीवन और एक नई दुनिया मिलेगी।
पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
बता दें कि शुक्रवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश ग्लोबल समिट 2023 का उद्घाटन करने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे। पीएम मोदी इस दौरान यहां दो अन्य कार्यक्रमों की भी शुरुआत करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से इस समिट को लेकर तैयारियों पूरी कर ली गई है। इसके बाद 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में जी-20 समिट का भी आयोजन होगा।
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
44 mins agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
2 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
21 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines