Uttar Pradesh Foundation Day : 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस है। उत्तर प्रदेश सरकार साल 2017 में उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का ऐलान किया था। उत्तर प्रदेश का गठन 1950 में 24 जनवरी को हुआ था। उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजधानी लखनऊ है लेकिन क्या आपको पता है कि लखनऊ से पहले यूपी की राजधानी इलाहाबाद हुआ करती थी। कब इलाहाबाद से प्रदेश की राजधानी लखनऊ आई थी? आइये जानते हैं।
कब हुई उत्तर प्रदेश मनाये जाने की शुरुआत?
उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का विचार उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की ओर से आया। उन्होंने महाराष्ट्र दिवस की तरह ही उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। उनका कहना था कि इससे राज्य की जनता को अपने प्रदेश के इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिल सकेगी। राम नाईक ने कहा था कि देश के 24 प्रदेश अपना स्थापना दिवस मानते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होता।
साल 2018 में राम नाईक ने कहा था कि उन्होंने अखिलेश यादव की सरकार से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने की बात कही थी लेकिन तब उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया। योगी सरकार ने इसे स्वीकार किया और साल 2018 में पहली उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने की शुरुआत हुई। तब मुख्य अतिथि के तौर पर तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
इलाहाबाद से कब लखनऊ बनी राजधानी?
सन 1902 में नार्थ वेस्ट प्रोविन्स का नाम बदल कर यूनाइटिड प्रोविन्स ऑफ आगरा एण्ड अवध रख दिया गया था। साधारण बोलचाल की भाषा में इसे यूनाइटेड प्रोविन्स या यूपी कहा गया। सन 1920 में प्रदेश की राजधानी इलाहाबाद से बदलकर लखनऊ कर दी गई थी। हालांकि प्रदेश का उच्च न्यायालय इलाहाबाद ही बना रहा और आज भी है। इसके साथ ही लखनऊ में उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ स्थापित की गयी। आजादी के बाद 12 जनवरी 1950 के बाद इस प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 के अद्भुत बाबा, किसी ने पहना 4 किलो सोना तो कोई कांटों पर लेटा
कौन था पहला मुख्यमंत्री?
गोविंद वल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे। इसके साथ 1953 में सुचेता कृपलानी उत्तर-प्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला बनी थीं। उत्तर प्रदेश उत्तर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण में मध्य प्रदेश और पूर्व में बिहार से सटा हुआ है।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
51 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines