UP Crime News: यूपी के फतेहपुर में कोचिंग के लिए घर से निकली 10वीं की छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने कोतवाली के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतका छात्रा 5 महीने की गर्भवती थी। इस खुलासे से मृतका के परिजन भी हैरान हैं।
पुलिस ने बताया कि, बिदंकी थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर निवासी 14 साल की छात्रा क्षेत्र के नेहरू इंटर काॅलेज में 10वीं में पढ़ती थी।। रोजाना की तरह वह शनिवार शाम को भी कोचिंग पढ़ने गई थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।
गुस्साए परिजनों ने नहीं किया अंतिम संस्कार
पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं हत्यारों के नहीं पकड़े जाने तक अंतिम संस्कार करने से भी इंकार कर दिया। वहीं परिजनों को मनाने के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे लेकिन गुस्साए लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ेंः बीवी को बिस्तर पर दूसरे संग देख ‘कातिल’ बना पति, प्रेमी की हत्या और पत्नी की हालत गंभीर
ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
स्थानीय ग्रामीणों ने शव को कोतवाली के सामने रखकर चक्का जाम किया। इससे बिदंकी, फतेहपुर, बिदंकी बांदा और बिदंकी फतेहपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्थानीय लोगों की मानें तो जिसकी वजह से छात्रा गर्भवती हुई है उसी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में छात्रा की सहेलियों और अन्य लोगों से सुराग हासिल कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः Reel के लिए कफन ओढ़कर हाईवे पर लेटा युवक, फेमस होने के लिए किया मरने का नाटक
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
11 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines