UP Corona Update: चीन के बाद भारत में मिले कोरोना वायरस (Corona Virus) के BF.7 वैरिएंट (BF.7 Variant) को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही दोनों प्रदेशों की सरकारों के अलावा जिला प्रशासनों और स्वास्थ्य विभागों ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को लेकर निर्देश और सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि तीन दिन पहले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम के बाद सीएम योगी ने भी सख्त निर्देशों के साथ तैयारियों की समीक्षा की थी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1606170798540161024
लखनऊ के एसजेपीजीआई ने मास्क किया अनिवार्य
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने अपने सभी विभागों के सदस्यों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि अस्पताल के अंदर मरीज और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए कहें। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर ने जारी की एडवाइजरी
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के लिए भी नई कोविड एडवाइजरी जारी हुई है। बांके बिहारी मंदिर के एक कर्मचारी ने बताया कि कोविड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए टीमों को तैनात किया गया है। एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। यदि किसी भक्त में लक्षण पाए जाते हैं, तो रैंडम सैंपलिंग की जाएगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1606157070012518400
मथुरा सीएमओ ने बताया, ये है तैयारी
मथुरा के सीएमओ एके वर्मा ने बताया कि किसी भी श्रद्धालु में कोविड के लक्षण पाए जाने पर हम जरूरी कदम उठाएंगे।हमारा प्रबंधन और जिले के अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। सीएमओ ने बताया कि हमारे पास 7 ऑक्सीजन प्लांट और 500 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर हैं। सभी श्रद्धालुओं से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। ताकि यह देश में न फैले।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1606189062292922369
उत्तराखंड सीएम ने किया निरीक्षण
इसके साथ ही उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सुक्रवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून सचिवालय में कोविड बूस्टर खुराक के अभियान का निरीक्षण किया। बता दें कि एक दिन पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ कोविड को लेकर बैठक की थी।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 hr agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
7 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
11 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
12 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines