यूपी में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कई जाति, वर्ग, समाज को साधने के लिए बीजेपी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए यूपी में कैबिनेट विस्तार होना है। पहले मार्च तक विस्तार जताई जा रही थी लेकिन अब कैबिनेट विस्तार मकर संक्रांति से पहले माना जा रहा है। सीएम योगी सोमवार को दिल्ली पहुंचे। योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों में करीब 1 घंटे तक मुलाकात चली।
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली दौरे पर हैं। योगी ने पीएम मोदी समेत नेताओं से मुलाकात की। इस बैठकों में यूपी में कैबिनेट विस्तार पर लंबी चर्चा हुई। पीएम मोदी और योगी के बैठक में देखने में आया कि पीएम मोदी के हाथ में एक टैबलेट और सीएम योगी के हाथ में एक फाइल थी।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, शीतलहर को लेकर अलाव-रैनबसेरों की व्यवस्था तेज करने के आदेश
माना जा रहा है कि यूपी में कुछ मंत्रियों का प्रमोशन किया जाएगा तो कुछ मंत्रियों की छुट्टी की जाएगी। इसके अलावा योगी कैबिनेट में कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। यूपी में हाल ही ब्राह्मण विधायक और क्षत्रिय विधायकों की अलग अलग बैठकें हुईं थीं। चर्चा थी कि दोनों समाजों में सरकार में नजरअंदाज होने का आरोप लगा था। इससे यह तय माना जा रहा है कि योगी कैबिनेट विस्तार में इस नाराजगी को दूर करने पर भी काम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: भूमाफिया पर योगी का प्रहार, 24 घंटे में मेजर की बेटी को मिला न्याय, करोड़ों की जमीन कराई मुक्त
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को सीएम योगी बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। योगी के दिल्ली दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। कैबिनेट के साथ ही यूपी में बीजेपी संगठन में भी बदलाव की चर्चा काफी तेजी से हो रही है। योगी और पीएम मोदी की बैठक के बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस मुलाकात की जानकारी शेयर की है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
7 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
8 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
14 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
15 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
16 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines