UP Bypolls 2023: उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार और मिर्जापुर में छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोनों सीटों पर भाजपा गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) चुनाव लड़ रहा है। रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट 13 फरवरी को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर खाली हुई थी।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराधा चौहान इस सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि शफीक अहमद अंसारी अपना दल (सोनेलाल) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
अब्दुल्ला आजम की अयोग्यता के बाद खाली हुई थी स्वार सीट
बता दें कि इसी माह सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान की याचिका पर जवाबी हलफनामा दायर करने को कहा था। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट मे अब्दुल्ला की दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके कारण उन्हें यूपी विधानसभा से विधायक के रूप में अयोग्य ठहराया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट से अनुरोध किया था कि विरोध से संबंधित मामले में मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर जल्द से जल्द फैसला किया जाए। मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान ने दावा किया था कि वह घटना की तारीख तक एक किशोर थे। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 17 मार्च के आदेश को चुनौती दी है।
मिर्जापुर की छानबे सीट पर ये हैं उम्मीदवार
दूसरी ओर मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट के लिए भी मतदान जारी है। इसी साल फरवरी में अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल प्रकाश कोल की मृत्यु के बाद ये सीट खाली हुई थी। छानबे उपचुनाव में अपना दल (सोनेवाल) की ओर से उम्मीदवार कीर्ति कोल के खिलाफ सपा ने रिंकी कोल को मैदान में उतारा है।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
4 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
16 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
16 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines