UP By Election 2024: यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को आज बीजेपी ने 7 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया। पार्टी ने सीसामऊ सीट पर अभी पत्ते नहीं खोल हैं जबकि मीरापुर सीट पर RLD अपना प्रत्याशी उतारेगी। यूपी में बीजेपी सहयोगी निषाद पार्टी भी 2 सीटों पर दावा कर रही थी, लेकिन बीजेपी ने इस बार उनको खाली हाथ रखा। इससे पहले संजय निषाद मझवां और कटेहरी सीट पर दावा कर रहे थे।
संजय निषाद इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में थे, लेकिन बीजेपी आलाकमान ने संजय निषाद से ऐसा क्या कहा कि वे बिना सीट लिए ही वापस लखनऊ लौट गए। इतना ही नहीं उन्होंने इसको लेकर कोई विरोध भी दर्ज नहीं कराया। ऐसे में सवाल यह है कि 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रहे संजय निषाद कैसे माने? वे पिछले 3 दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।
ऐसे माने संजय निषाद
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद संजय निषाद के सुर बदल गए। इससे पहले वे लगातार इन सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कह रहे थे। सूत्रों की मानें तो बीजेपी अध्यक्ष ने निषाद को उम्मीदवार नहीं उतारने के बदले निषाद जाति को यूपी में एससी आरक्षण का लाभ दिलाने का वादा किया है। यानि यूपी की योगी सरकार निषाद जाति को एससी की सूची में शामिल करेगी।
गठबंधन धर्म निभाएगी निषाद पार्टी
निषाद जाति एससी में आती है, लेकिन यूपी में ऐसा नहीं है। बीजेपी अध्यक्ष ने भरोसा दिया कि यूपी में भी निषाद जाति को एससी में शामिल किया जाएगा। दिवाली के बाद बैठक कर इस मुद्दे का हल निकाला जाएगा। वहीं बीजेपी अध्यक्ष से मीटिंग के बाद संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी गठबंधन धर्म निभाएगी और सभी सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जिताएगी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र NDA में दरार, सीट बंटवारे को लेकर अजित पवार नाराज, शाह ने बुलाई बैठक
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
16 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
22 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
22 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
23 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
23 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines