Bulandshahr News (शाहनवाज चौधरी): भले ही इंसान चांद पर आशियाना बनाने का ख्वाब देख रहा हो, लेकिन इंसान की सोच जाति, बिरादरी और धर्म में अभी भी उलझी हुई है। दरअसल, मामला बुलंदशहर का है, जहां ऊंची बिरादरी के ठेकेदारों ने ऊंची आवाज में डीजे बजाने और रास्ते को लेकर दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी रोक दी। दलित बारातियों को लाठियों से पीटा गया। इस मारपीट में कई बाराती घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि पीड़ित की तहरीर पर बुलंदशहर देहात पुलिस ने 29 ज्ञात और 6-7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा मामला यूपी के बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमरावली में एक दलित परिवार की बेटी की बारात चढ़ रही थी, डीजे की धुन पर बाराती खूब थिरक रहे थे। दलित युवक की बारात में ऊंची आवाज में डीजे का बजाना ऊंची जाति के कुछ ठेकेदारों को इतना नागवार गुजरा कि उन लोगों ने पहले डीजे बंद करवाया, फिर बारातियों की पिटाई शुरू कर दी। सूचना के बाद बुलंदशहर कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में भी ऊंची जाति के ठेकेदारों ने खूब बवाल काटा और दलित बारातियों की पिटाई की।
पुलिस ने करवाई थी पंचायत
पीड़ित दलित परिवार के मुताबिक झगड़े की आशंका के मद्देनजर पुलिस को पहले ही खबर कर दी गई थी। घटना के 8 घंटे पहले कोतवाली देहात थाने में शिकायती पत्र दिया गया था। मगर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया, बल्कि पुलिस ने दोपहर में गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत करवाई। दोनों पक्षों की ओर से शांति का आश्वासन मिलने के बाद पुलिस वापस लौट गई।
दलितों ने किया थाने में हंगामा
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर 29 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SHO कोतवाली देहात प्रेम चंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। घटना के बाद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली देहात पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसके अलावा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पहले भी हो चुकी ऐसी वारदात
पहले भी दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी को रोका गया था। विवाद बारात में जातिवादी गाने बजाने को लेकर हुआ था। गाने नहीं बजाए जाएंगे, इस शर्त पर तब कहीं जाकर घुड़चढ़ी हो पाई थी। एएसपी ऋजुल ने बताया कि गांव में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। डीजे बजाने और रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ का पानी पीकर दिखाएं योगी आदित्यनाथ, मशहूर सिंगर ने UP के CM को दिया चैलेंज
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
13 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
15 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines