Bulandshahar News (शाहनवाज चौधरी): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी शहर में महाशिवरात्रि की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद सीमा विवाद को लेकर गुलावठी की कोतवाल और कपूरपुर थाने के कोतवाल के बीच बहस हुई, जिसका वीडियो सामने आया है। यह शर्मनाक घटना हापुड़ और बुलंदशहर जनपद की सीमा के बीच हुई। हालात ऐसे बन गए कि दोनों जिलों की पुलिस सीमा निर्धारण के लिए अपने-अपने जिले की राजस्व टीम को बुलाने पर अड़ गई। हालांकि मानवीय आधार पर बुलंदशहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया।
वीडियो में सार्वजनिक रूप से बहस
इस मामले की जानकारी मिलते ही गुलावठी के चेयरमैन शैलेश तेवतिया भी मौके पर पहुंचे। कपूरपुर थाने के कोतवाल से उनकी भी काफी देर बहस हुई, लेकिन मामला वहीं अटका रहा। आखिर में गुलावठी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। धौलाना रोड पर करीब 40 साल के युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और सूजन देखी गई। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के गांवों से आए लोगों ने भी मृतक को नहीं पहचाना है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को फेंका गया हो।
हापुड़ पुलिस का दिल छोटा, बुलंदशहर का बड़ा
जिस समय सीमा विवाद में खाकी उलझी हुई थी, उस समय गुलावठी पुलिस ने यह तय किया कि भले ही सीमा क्षेत्र जिस भी जिले का क्यों न हो, लेकिन इंसानियत नहीं मरनी चाहिए। इसलिए गुलावठी पुलिस ने तय किया कि शव का पंचनामा बुलंदशहर की गुलावठी पुलिस ही करेगी। पंचनामा की कार्रवाई के बाद राजस्व टीम को सीमा निर्धारण के लिए बुलाया जाएगा और जिस भी जिले के अंतर्गत घटना स्थल आएगा, उस जिले के कप्तान को रिपोर्ट भी भेजी जाएगी, ताकि आगे सीमा विवाद को लेकर सड़क पर खाकी का नाटक न हो।
गुलावठी थाना अध्यक्ष सुनीता मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और राजस्व टीम को बुलाकर घटना स्थल का सीमा निर्धारण कराया जाएगा। सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ने बताया कि अज्ञात शव हापुड़ के थाना कपूरपुर की सीमा में था। गुलावठी पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें- Yamuna Expressway Update: नई फिल्म सिटी को सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए बनेंगे 2 इंटरचेंज; जानें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
1 hr agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
2 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
14 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
16 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
18 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines