उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल तक जारी किए जाने का अनुमान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट बीते दिन 21 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:00 बजे जारी होने की खबर आई थी लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया। अब चर्चा है कि 25 अप्रैल तक कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है। टॉपर्स को क्या-क्या पुरस्कार दिए जाएंगे? आइए जानते हैं…
टॉपर्स और पुरस्कार
बता दें कि रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची, उनके अंक और जिलेवार प्रदर्शन की जानकारी साझा की जाएगी।
1. यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
2. टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
3. साथ ही टॉप करने वाले स्टूडेन्ट्स को टैबलेट और सम्मान पत्र भी दिया जाएगा।
4. जिला स्तर के टॉपर्स को 21000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि मिल सकती है।
यूपी बोर्ड में कितने स्टूडेन्ट्स ने दी परीक्षा
बता दें कि इस साल 2025 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई थी और यह परीक्षा 12 मार्च 2025 से समाप्त हो गई थी। इस परीक्षा में लगभग 51.37 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक पूरा हुआ, जिसमें 1.34 लाख शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कॉपियां चेक करने में बारकोड और डिजिटल सिग्नेचर जैसी नई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया।
2024 के आंकड़े
10वीं का पास प्रतिशत: 89.55%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 93.40%
लड़कों का पास प्रतिशत: 86.05%
12वीं का पास प्रतिशत: 82.60%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 88.42%
लड़कों का पास प्रतिशत: 77.78%
प्रदर्शन: लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। कुल 55.35 लाख छात्रों में से 10वीं में 29.82 लाख और 12वीं में 25.53 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
10 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
11 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
12 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
14 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
16 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
17 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines