UP Board Exam Papers Security Arrangements: उत्तर प्रदेश एग्जाम बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी, लेकिन इससे पहले बड़ी चुनौती एग्जाम पेपर्स की सुरक्षा है। इसके लिए इस बार कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पेपर्स 24 घंटे निगरानी में रहेंगे। इसके लिए एग्जाम पेपर्स को उसी तरह थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखा गया है, जिस तरह वोटिंग से पहले और बाद में EVM मशीनों को रखा जाता है। सरकार ने बोर्ड और पुलिस को पूरी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
स्ट्रॉन्ग रूम, डबल लॉक और कैमरे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड एग्जाम पेपर्स स्कूलों में प्राचार्य के दफ्तर के साथ वाले रूम में 2 अलमारियों में रखे गए हैं। यह रूम स्ट्रॉन्ग रूम कहलाएगा, जिसके आसपास किसी को फटकने की अनुमति नहीं है। अलमारियों और स्ट्रॉन्ग रूम के दरवाजे पर डबल लॉक लगा है। नाइट विजन कैमरे इन्स्टॉल किए गए हैं। साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे ड्यूटी देंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान अलग से निगरानी रखेंगे।
अपर मुख्य सचिव के कड़े निर्देश
एग्जाम पेपर्स की सिक्योरिटी और सीक्रेसी बनाए रखने के लिए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी जिलों के DM, पुलिस कमिश्नर, SSP, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, UP बोर्ड के सचिव और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए हैं। स्ट्रॉन्ग रूम की सिक्योरिटी के लिए जिस तरह के CCTV कैमरे लगाए गए हैं, उनकी DVR में कम से कम 30 दिन रिकॉर्ड रखा जा सकता है। स्ट्रॉन्ग रूम की चाबियां सेंटर पर तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेंगी।
55 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम
बोर्ड के निर्देशानुसार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही पेपर वाले दिन स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खोले जाएंगे। स्ट्रॉन्ग रूम में किसी अधिकारी/कर्मचारी को मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के करीब 55 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम पेपर्स देंगे। वहीं बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि कैमरों की DVR कम से कम 6 महीने सुरक्षित रखनी होगी, ताकि अगर जरूरत पड़े तो उनका इस्तेमाल किया जा सके।
रीजनल लेवल पर कंट्रोल रूम
मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए इस बार कॉपियों की नंबरिग करने के निर्देश हैं। सिक्योरिटी कोड जनरेट किया जा जाएगा। बोर्ड ने रीजनल लेवल पर कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित किए हैं।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
4 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
5 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines