UP BJP president Pankaj Chaudhary announcement: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में चुनावी बिगुल फूंक दिया. अयोध्या जिले की सीमा पर जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, ‘मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को देश के सबसे बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है, इसके लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं. पंकज चौधरी ने जनता के प्यार को अपना कर्ज बताते हुए संकल्प लिया कि वह 2027 के चुनाव में इस स्नेह का कर्ज प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाकर उतारेंगे और मोदी योगी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनेगी. अयोध्या की सीमा पर पहुंचने पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
2027 में फिर बहुमत की सरकार बनाएंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई गुमराह नहीं कर सकता. किसी में इतनी शक्ति नहीं है, उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं और कार्यकर्ताओं के पास जो अटूट बल है, उसके आधार पर 2027 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. दरअसल पंकज चौधरी अयोध्या के दौरे पर है, जिसका उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए किलेबंदी करना है और वह अवध प्रांत के 14 जिलों के 86 विधानसभा सीटों को लेकर मंथन करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत की टिप्स भी देंगे.
यह भी पढ़ें: यूपी में अब नक्शा पास करवाना और भी आसान, योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
अवध प्रांत पर फोकस, 86 सीटों का मंथन
दरअसल, पंकज चौधरी का यह दौरा पूरी तरह रणनीतिक माना जा रहा है. अयोध्या में आयोजित इस महा बैठक के जरिए भाजपा अवध प्रांत की सियासी जमीन को मजबूत करने में जुट गई है. बैठक में अवध प्रांत के 14 जिलों की 86 विधानसभा सीटों को लेकर गहन मंथन किया जाएगा. पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जीत के मंत्र भी देंगे. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अयोध्या से चुनावी बिगुल फूंकना भाजपा की सोची-समझी रणनीति है. राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या भाजपा के लिए केवल धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी एक मजबूत प्रतीक बन चुकी है. संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, बूथ स्तर पर तैयारी और आगामी चुनावी रोडमैप इस बैठक के प्रमुख एजेंडे हैं.
यह भी पढ़ें: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करता पकड़ा गया कश्मीरी युवक, पुलिस ने दबोचा तो लगाने लगा नारे
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines