up assembly election 2027 congress masterplan: राहुल गांधी 2024 के बाद से लगातार यूपी के दौरे कर रहे हैं ताकि माहौल बना रहे. कांग्रेस नए साल पर उत्तर प्रदेश में पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले 17 बड़ी रैलियां करने की रणनीति बनाई है, जो काशी से लेकर गाजियाबाद और लखनऊ तक में करने का प्लान है. यह कांग्रेस के लिहाज से इस लिए भी महत्वपूर्ण है कि यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी सियासी हलचल तेज कर दी है. नए साल के आगाज के साथ ही कांग्रेस ने यूपी के अलग-अलग इलाकों में 17 रैलियां शुरू कर देगी. कांग्रेस की आखिरी रैली फरवरी में लखनऊ में होगी. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का मकसद यूपी की सियासी जमीन का जायजा लेना और अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है.
यह भी पढ़ें: सोनिया और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में मिली राहत, कांग्रेस ने कहा- सत्य की जीत हुई
इन जगहों पर होगी धन्यवाद रैलियां
कांग्रेस ने 2024 उत्तर प्रदेश में 6 लोकसभा सीटें जीती हैं, जबकि पांच सीटों पर उसे मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा. . इन सीटों में अमेठी और रायबरेली के साथ सीतापुर, बाराबंकी, इलाहाबाद और सहारनपुर की सीट भी शामिल है, जहाँ कांग्रेस 40 साल बाद जीती है. इसके अलावा कानपुर, झांसी, बांसगांव, फतेहपुर सीकरी, वाराणसी, देवरिया और अमरोहा सीट पर पार्टी बहुत मामूली वोटों से हार गई थी. कांग्रेस ने जिन 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, उन क्षेत्रों में ‘धन्यवाद रैली’ करने का प्लान बनाया है.
15 जनवरी के बाद की जाएगी शुरुआत
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दिल्ली स्थित आवास पर यूपी के सभी छह सांसद और पार्टी के दिग्गज नेता जुटे थे. इस दौरान यूपी में जनवरी से फरवरी के बीच 17 रैलियां करने की रणनीति बनाई गई है, जिसकी शुरुआत 15 जनवरी के बाद की जाएगी. इमरान मसूद ने बताया कि 2027 से पहले कांग्रेस को मजबूती से खड़ा करने की रणनीति बनाई जा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘निष्पक्ष चुनाव लड़कर देख लें, जीत नहीं पाएंगे’, प्रियंका गांधी ने रामलीला मैदान से BJP को दिया चैलेंज
संबंधित खबरें
आजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
4 mins agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
1 hr ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
6 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
7 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
8 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
11 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
18 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines