Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद की मदद करने और उमेश पाल की हत्या में मदद करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जावेद और खालिद और एक अन्य आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत आरोप भी लगाए गए हैं।
अतीक के फरार बेटे को दिल्ली में शरण दी थी
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इन तीनों पर उमेश पाल की हत्या के बाद असद की मदद करने और यहां तक कि उसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शरण देने का आरोप है। बता दें कि बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उमेश पाल के दो गार्डों की भी हुई थी हत्या
उमेश पाल हत्याकांड के दौरान उनके दो सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया गया था, जिनमें से एक सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे सुरक्षा कर्मी ने इलाज के दौरान करीब पांचवे दिन दम तोड़ा था। उमेश पाल की हत्या में अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली अहमद का नाम भी सामने आया था।
अतीक के कुनबे पर दर्ज हैं 160 से ज्यादा मुकदमे
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, अतीक अहमद के परिवार के लगभग सभी सदस्यों के खिलाफ 160 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अकेला अतीक अहमद 100 से ज्यादा मामलों में नामजद है। बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ पर 52, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर तीन, बेटे अली पर चार और उमर अहमद एक मुकदमा दर्ज है।
विधायक राजूपाल हत्याकांड के गवाह राजू पाल की हत्या का आरोप
बता दें कि अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता, दो बेटे, भाई अशरफ और अन्य पर वर्ष 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में आरोपी बनाया गया है। इसके बाद पुलिस ने अतीक समेत उसके पूरे परिवार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की थीं। अतीक के बेटे समेत पांच आरोपियों के खिलाफ 5-5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
5 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
19 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines