Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को प्रयागराज पुलिस ने चकिया स्थित अतीक अहमद के पुराने कार्यालय में छापा मारा। जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी कैश और काफी हथियार बरामद किए थे। बताया गया है कि इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 5 हो गई है।
दो के बाद तीन और गिरफ्तार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उमेश पाल और दो पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पांचों आरोपियों की पहचान नियाज अहमद, मोहम्मद साजर, कैश अहमद, राकेश कुमार और मोहम्मद अरशद खान उर्फ अरशद कटरा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ेंः प्रयागराज में फिर बुलडोजर एक्शन, अब अतीक के 5 लाख के इनामी शूटर गुलाम का घर जमींदोज
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1638193044238336002
आरोपियों के पास से कुल इतना कैश हुआ बरामद
प्रयागराज पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने मौके से पांच पिस्टल, पांच देसी बंदूकें, एक मैगजीन और कुल 112 नग गोला बारूद बरामद। पांचों आरोपियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल और कुल 2.25 लाख रुपये भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को अतीक अहमद के चकिया स्थित कार्यालय से जब्त की गई रकम 72.37 लाख रुपये थी।
क्या है राजू पाल और उमेश पाल हत्याकांड
बता दें कि वर्ष 2005 में प्रयागराज के तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में परिवार वालों ने अतीक अहमद के परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी परिवार वालों ने अतीक अहमद, उसकी पत्नी, बेटे समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से पांच आरोपी फरार है, जिन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines