Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की प्रयागराज कोर्ट (Prayagraj Court) में बुधवार (15 मार्च) को उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) से जुड़े एक मामले की सुनवाई होने वाली है।
अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के भाई अशरफ (Ashraf) ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उसकी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से की जाए। बताया गया है कि दोपहर में 3 बजे कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुरू होगी।
बरेली जेल में बंद है अशरफ, की थी अपील
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज की हुए उमेश पाल हत्याकांड में बाहुबलि अतीक अहमद समेत जेल में बंद उसका भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता, बेटे और कई गुर्गे नामजद हैं। बरेली जेल में बंद अशरफ ने अपनी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। अशरफ ने जेल परिसर से बाहर ले जाने पर मुठभेड़ की आशंका जताई थी।
आरोपियों पर बढ़ाया गया है इनाम
बता दें कि प्रदेश शासन की ओर से हाल ही उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बेटे असद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ इनाम की रकम दोगुनी कर दी है। बताया गया है कि सूचना देने वाले को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः कौशांबी के शख्स का दावा, मैं राजू पाल हत्याकांड का दूसरा गवाह
24 फरवरी को हुआ था उमेश पाल हत्याकांड
एक अधिकारी ने समाचार एजेंसियों को बताया कि अन्य चार आरोपी अरमान, गुलाम, गुड्डू और साबिर हैं। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्डों की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इन आरोपियों पर दर्ज है मुकदमा
उमेश पाल की पत्नी जया पाल की शिकायत पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उमेश पाल की हत्या में कथित रूप से जुड़े दो लोग अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान 27 फरवरी और 6 मार्च को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
7 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
10 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
17 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
17 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines