Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder Case) के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Murder Case) के बाद तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद प्रदेश पुलिस फुल एक्शन में है। इसी बीच उमेश पाल की मां (Mother of Umesh Pal) का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी की बात पर भरोसा है। सीएम जरूर उन्हें (आरोपियों) मिट्टी में मिला देंगे।
केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मिलने पहुंचे
जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड के बाद आगरा से भाजपा सांसद और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रयागराज पहुंचे। बघेल ने उमेश पाल की मां से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना देने के साथ आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भी आश्वसन दिया।
यह भी पढ़ेंः अतीक के गुर्गे… प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल, यहां देखें
बेटे को खोने का दर्द एक ही जान सकती हैः बघेल
इस मुलाकात के केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें बघेल ने लिखा कि एक मां के लिए बेटे के जाने का दर्द सिर्फ मां ही समझ सकती है, लेकिन मां (श्री उमेश पाल जी की माताजी) को ये भरोसा देना चाहता हूं कि कानून व्यवस्था से छेड़खानी करने वाले अपराधी अंजाम तक पहुंचेंगे। कड़ी से कड़ी सजा पाएंगे।
प्रयागराज में चल रही है बुलडोजर कार्रवाई
बता दें कि बुधवार को प्रयागराज में अतीक अहमद के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बुलडोजर लेकर आरोपियों के घर पहुंचे हैं। पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों के घरों को ढहाने का काम कर रही है। मौके पर भारी संख्या में फोर्स समेत अधिकारी तैनात हैं।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines