Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन दो माह बाद भी फरार है। पुलिस ने शाइस्ता की मदद करने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की है। 20 लोगों की लिस्ट में कुछ वकील भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर अतीक अहमद के जेल में बंद दो बेटों उमर और अली के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जेल में बंद दो बेटों पर रंगदारी का मुकदमा
एक डिया रिपोर्ट के मुताबिक शाइस्ता परवीन पर शिकंजा कसने के साथ ही अतीक अहमद के जेल में बंद दो बेटे उमर और अली की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उमर और अली समेत छह लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मुकदमा अतीक के करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने रंगदारी वसूलने के लिए उसे धमकाया था। उसका अपहरण किया था।
मुकदमा दर्ज कराने वाला खुद हिस्ट्रीशीटर
रिपोर्ट में बताया गया है कि मुकदमा दर्ज कराने वाला मोहम्मद मुस्लिम खुद प्रयागराज का एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज, कर्नलगंज समेत कई थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। मोहम्मद मुस्लिम ने आरोप लगाया है कि देवघाट पर उसकी पुश्तैनी जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। अतीक के परिवार वाले उस जमीन को लेना चाहते थे, इसलिए उसे डराया और धमकाया गया।
शाइस्ता के 10 बैंक खाते सीज
दूसरी और अतीक के परिवार के खिलाफ ईडी ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी सामने आया है, जिसके बाद ईडी ने शाइस्ता के 10 बैंक खातों को सीज कर दिया है। इसके अलावा 40 से ज्यादा खातों पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद भी ईडी ने अतीक के चकिया स्थित कार्यालय पर छापेमारी की थी।
दिल्ली-नोएडा में भी हुई थी छापेमारी
बता दें कि 18 अप्रैल के आसपास भी पुलिस ने शाइस्ता के कुछ मददगारों की लिस्ट बनाई थी। इस लिस्ट में प्रयागराज की एक महिला डॉक्टर और कुछ रिश्तेदार शामिल थे। पुलिस ने उस दौरान दिल्ली, यूपी के ग्रेटर नोएडा, ओखला, और पश्चिम बंगाल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी, लेकिन शाइस्ता का कोई सुराग नहीं लगा था।
24 फरवरी को हुआ था उमेश पाल हत्याकांड
प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में दर्ज मुकदमे में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, अतीक के बेटे असद, पत्नी शाइस्ता परवीन, अरबाज, उस्मान चौधरी, मोहम्मद गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान को नामजद किया गया था। इसके बाद जांच के दौरान कई और आरोपियों को भी मुकदमा में शामिल किया गया था।
संबंधित खबरें
'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
35 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
16 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
17 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
18 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines