Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागगराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद आरोपियों के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सोमवार को अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और एसटीएफ छापेमारी कर रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
…ये है हमारी सरकार की प्राथमिकता
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि ये अपराधी कितने खूंखार हैं। वे पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं। जवाब में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं, जिसमें एक और अपराधी मारा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस और एसटीएफ इस मामले की जांच में जुटी है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1632593232289726465
प्रयागराज के कौंधियारा में हुई थी मुठभेड़
बता दें कि सोमवार को प्रदेश पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी उस्मान मारा गया है। यह मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा में हुई। मारे गए आरोपी की पहचान विजय चौधरी उर्फ उस्मान के रूप में हुई है। बताया गया है कि मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
https://twitter.com/shalabhmani/status/1632564065318076416
विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर ये लिखा
अधिकारी की ओर से बताया गया कि डॉक्टरों की जांच के बाद उस्मान के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा गया है। वहीं यूपी के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने घटना के बारे में ट्विटर पर लिखा, ‘कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे !! उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर।
https://twitter.com/ravikishann/status/1632566655602814979
सांसद रवि किशन ने लिखा, एनकाउंटर में ठेर…
इनके अलावा गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लिखा, ‘पूज्य महाराज @myogiadityanath जी ने कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे। उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार फरार हत्यारा उस्मान भी आज #up पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर..।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
काशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
3 mins agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
38 mins agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 hr agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
10 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
18 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
20 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
22 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines