Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को जांच के दौरान एक वीडियो हाथ लगा है। इस वीडियो से स्पष्ट हुआ है कि 24 फरवरी से पहले तीन बार उमेश पाल की हत्या के प्रयास किए गए थे। 21 फरवरी का ये 4.17 मिनट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अहम सबूतों के साथ रखा गया फुटेज
जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस सीसीटीवी फुटेज को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों का दावा किया कि इस फुटेज से पुलिस अधिकारियों को सबूत जुटाने में मदद मिलेगी और इस फुटेज को बाकी सबूतों के साथ सुरक्षित रखा जाएगा।
ट्रैफिक और पुलिस की गाड़ी देखकर चले गए
सूत्रों ने बताया कि उमेश पाल और उनके दो गनर को निशाना बनाने का पहला असफल प्रयास 21 फरवरी को किया गया था, लेकिन भारी ट्रैफिक और पुलिस की एक गाड़ी मौके पर खड़ी होने के कारण योजना सफल नहीं हुई। हमलावरों ने उमेश पाल को निशाना बनाने से पहले उनके पूरे रूट की रेकी की थी। सामने आया है कि हमलावरों ने कई दिनों तक उमेश पाल की दिनचर्या पर नजर रखी थी।
21 फरवरी को उमेश पाल के घर के पास पहुंचे थे हमलावर
21 फरवरी के इस सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि जैसे ही उमेश पाल की कार उनके घर के बाहर पहुंची, तभी सभी हमलावर कुछ ही देर में उनके आवास पर पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में चारों हमलावर एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद हमलावरों ने दो टीमें बनाई और सुनियोजित तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया था।
सीसीटीवी से हुई प्रमुख हमलावरों की पहचान
जांच में यह भी पता चला कि पुलिस ने हमलावरों के भागने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी इकट्ठा किया है। इन्हीं वीडियो के आधार पर पुलिस को पांच प्रमुख हमलावरों (अरमान, असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर) को ट्रैक करने में मदद मिली थी। इतना ही नहीं, बरेली की जेल में बंद अशरफ से हमलावरों की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया था।
24 फरवरी को हुआ था उमेश पाल हत्याकांड
बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल की हत्या मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्डों की 24 फरवरी को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, उसके भाई अशरफ, बेटे असद, मोहम्मद गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, सदाकत खान समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
18 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
21 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
21 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines