Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की जमानत को लेकर दायर याचिका को जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया है। शाइस्ता परवीर ने खिलाफ जिला पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वहीं फरार है।
25 हजार की फरार इनामी है शाइस्ता
जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी आरोपी बनाया गया था। काफी दिनों तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसी बीच शाइस्ता ने प्रयागराज जिला कोर्ट में अपनी जमानत को लेकर याचिका दायर की थी।
और पढ़िए – Umesh Pal Murder Case: अतीक के जीजा की गिरफ्तार के बाद बहन पर भी लटकी तलवार, STF को मिले ये सबूत
याचिका में शाइस्ता ने ये कहा
शाइस्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि उसका उमेश पाल हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है। साथ ही कहा था कि राजनीति से प्रेरित होकर उसका नाम मुकदमे में शामिल किया गया है। उसे जमानत दी जाए। उस याचिका को गुरुवार को जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
अतीक के फरार बेटे पर है पांच लाख का इनाम
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज पुलिस शाइस्ता की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक का एक बेटा भी फरार है। शासन ने अतीक के बेटे के खिलाफ 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
मेरठ से गिरफ्तार हुआ था अतीक का जीजा
बता दें कि पुलिस ने हाल ही में मेरठ जिले से अतीक के जीजा अखलाफ को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अखलाफ ने शूटरों को छिपाने और भागने में मदद की थी। अब अखलाख की पत्नी यानी अतीक की बहन आयशा नूरी के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटा रही है।
संबंधित खबरें
वाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
40 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
12 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
12 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
13 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
17 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
17 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
19 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
20 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
21 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines