Umesh Pal Murder case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया है कि माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद ने उमेश पाल की हत्या से पहले 16 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड खरीदे थे। यही फोन और सिम कार्ड शूटरों को दिए गए थे। पुलिस ने सिम और मोबाइल फोन देने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया है।
हत्याकांड में हुआ था इन्हीं मोबाइल और सिम का इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड से पहले माफिया अतीक अहमद के बेटे असद ने प्रयागराज से 16 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड खरीदे थे। जांच में सामने आया है कि ये सभी सिम कार्ड प्री-एक्टिवेटेड थे। इनमें से 3 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड हत्याकांड के लिए आए शूटरों को दिए गए थे। इन्हीं फोन का इस्तेमाल हत्याकांड में किया गया था।
यह भी पढ़ेंः कौशांबी के शख्स का दावा, मैं राजू पाल हत्याकांड का दूसरा गवाह, CM योगी से मांगी सुरक्षा
हत्याकांड के बाद फेंके गए थे फोन
जांच में सामने आया है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद सभी शूटरों ने इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड को फेंक दिया था। यूपी एसटीएफ ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड मुहैया कराने वाले शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने बरेली जेल में अतीक अहमद के भाई अशरफ से शूटरों की मीटिंग कराने वाले एक बंदी रक्षक और जेल के सब्जी सप्लायर को भी गिरफ्तार किया था।
फरार आरोपियों पर बढ़ाई गई है इनाम की रकम
सोमवार देर रात शासन की ओर से उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक के बेटे असद समेत पांच शूटरों के खिलाफ इनाम की रकम दोगुना की गई है। पहले सभी के खिलाफ ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था। जो अब बढ़ाकर 5-5 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
यह भी पढ़ेंः अतीक के बेटे असद समेत 5 आरोपियों पर इनाम की रकम 5 लाख रुपये की गई
शूटर के साथ शाइस्ता का वीडियो सामने आया
अभी हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में कथित तौर पर शाइस्ता परवीन एक शूटर के साथ दिखाई दी थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शाइस्ता पर भी इनाम घोषित किया। वह फिलहाल फरार है। सोमवार को ही शाइस्ता की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका पेश की गई है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
2 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
3 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
4 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
15 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
17 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
19 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines