Umesh Pal Case: उत्तर प्रदेश की प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार (28 मार्च) को माफिया अतीक अहमद समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों को उमेश पाल के अपहरण में दोषी करार दिया। वहीं अतीक को सजा सुनाए जाने के बाद उमेश पाल की मां और पत्नी ने कहा है कि उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उमेश पाल की मां और पत्नी ने गैंगस्टर अतीक अहमद के लिए मौत की सजा की मांग की। कहा कि उसे फांसी दी जानी चाहिए। दोनों पीड़िताओं का यह बयान गैंगेस्टर को 2006 में उमेश पाल के अपहरण के लिए दोषी ठहराए जाने और उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद आया है।
उमेश की मां ने कहा, मुझे सीएम योगी पर भरोसा
उमेश पाल की मां ने मीडिया से कहा कि मेरा बेटा एक योद्धा था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा, ‘उमेश के अपहरण के लिए अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई है, लेकिन मेरे बेटे की हत्या के लिए उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। उमेश पाल की मां ने मीडिया से यह भी कहा कि उन्हें यूपी के सीएम पर भरोसा है।
अतीक और उसका भाई समाज के लिए समस्याः उमेश की पत्नी
उधर उमेश पाल की पत्नी ने कहा कि वह अभी कोर्ट के फैसले से संतुष्ट है, लेकिन अतीक अहमद को उनके पति की हत्या के लिए मौत की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम न्याय चाहते हैं और मैं (उमेश पाल की पत्नी) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद करने का अनुरोध करती हूं। उन्होंने कहा कि अगर अतीक और उसका भाई जीवित रहते हैं, तो यह हमारे और समाज के लिए एक समस्या होगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1640641851421081600
अपराधियों का सफाया कर रही है सरकार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अभियान चलाकर अपराधियों का सफाया कर रही है। कोर्ट से गुहार लगाई जा रही है कि हर अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। डिप्टी सीएम ने कहा कि लोगों का मानना है, राज्य में भयमुक्त माहौल बनेगा।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines