हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Uttarakhand के कुमाऊं और गढ़वाल में बसाए जाएंगे 'भविष्य के दो शहर', केंद्र सरकार की मिली मंजूरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Uttarakhand News: उत्तराखंड को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस दो नए शहर स्थापित होने वाले हैं। प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर मंजूदी दे दी है। बताया गया है कि जल्द ही केंद्र सरकार की संबंधित एजेंसियां और टीमें मौके पर आकर स्थल का मुआयना करेंगी।

राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा था प्रस्ताव

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार ने बताया है कि कुमाऊं मंडल में काशीपुर और गढ़वाल मंडल में डोईवाला के पास दो नए शहरों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड सरकार के आवास विभाग ने सभी सुविधाओं से युक्त शहर बसाने का प्रेजेंटेशन केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को दिया है। सहमति के बाद जल्द केंद्र पर टीम दोनों जगहों का निरीक्षण करने आने वाली है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1666331628040511489

यहां बसाया जाएगा पहला शहर

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में पहला शहर ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित काशीपुर के नजदीक बसाया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना में ऊधमसिंह की जनसंख्या 17 लाख थे। इसके अलावा अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए यहां नया शबर बसाए जाने की जरूरत को महसूस किया गया है।

यहां बसाया जाएगा दूसरा शहर

इसके अलावा उत्तराखंड सरकार के अनुसार दूसरा शहर गढ़वाल मंडल के डोईवाला में बसाया जाएगा। बताया गया है कि रोजगार या अन्य कारणों की वजह से पहाड़ों के हो रहे पलायन का देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार समेत अन्य शहर पर बोझ बढ़ रहा है। लिहाजा यहां की आबादी भी बढ़ रही है। सरकार के सूत्रों की मानें तो इन दोनों शहरों में भविष्य की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया खाका

सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से बसाए जाने वाले इन शहरों में पानी, बिजली, पार्क, मॉल, स्टेडियम समेत काफी सुविधाएं होंगी। सरकार ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इन दोनों शहरों का खाका तैयार किया है। साथ ही सरकार की मंशा है कि इन दोनों शहरों के स्थापित होने के बाद प्रदेश में पलायन की दर घटेगी।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें