UP Fatehpur Goods Train Collision: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आज भयानक ट्रेन हादसा हुआ, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। रेड सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी को सामने से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर झाड़ियों में गिर गया। हादसे में दोनों ट्रेनों के लोको पायलट बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें लोगों की मदद से रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा आज 4 फरवरी दिन मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे हुआ। कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा में पांभीपुर के पासडेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) पर हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस, GRP मौके पर पहुंची। इस ट्रैक पर सिर्फ मालगाड़ियां दौड़ती हैं, इसलिए पैसेंजरों ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन रेल मंत्रालय ने यह जांचने के आदेश दिए है कि आखिरी गलती किसकी थी?
धुंध और ओवरस्पीड हो सकती हादसे की वजह
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि एक मालगाड़ी फ्रेट कॉरिडोर पर रेड सिग्नल पर खड़ी थी। अचानक सामने से कोयले से भरी मालगाड़ी आ गई और सीधे पहले से खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी का इंजन गार्ड के डिब्बे समेत पटरी से उतर गया और पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसा धुंध और ओवरस्पीड की वजह से होने का अंदेशा है। क्योंकि इस रूट पर सिर्फ मालगाड़ियां दौड़ती हैं, इसलिए दूसरी मालगाड़ियों का रूट बदल दिया गया है। रेल मंत्रालय ने जांच करके पता लगाने के आदेश दिए हैं कि आखिरी हादसा किसकी गलती से हुआ? अभी दोनों पायलट घायल हैं। उनसे बातचीत करके ही पता चलेगा कि हादसा क्यों और कैसे हुआ? फिलहाल ट्रैक को क्लीयर कराकर आवाजाही शुरू की जा रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
12 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
15 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines