(पीयूष आंनद, चंदौली UP), (अरविंद कुमार, मोतिहारी बिहार)
Indian Railways Express Train Accident: देश में आज एक ट्रेन हादसा हुआ और दूसरा होने से बच गया। हालांकि दोनों मामलों में यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन एक बार तो एक हजार से ज्यादा लोगों की जान दांव पर लग गई थी। एक हादसा उत्तर प्रदेश के चंदौली में हुआ, जहां नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन अचानक 2 टुकड़ों में बंट गई।
इस वजह से अचानक झटके लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। उनकी सांसें अटक गई थीं। दूसरा हादसा बिहार के मोतिहारी में हुआ, जहां मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन एक शख्स की लापरवाही के कारण डिरेल होने से बच गई। गनीमत रही कि पायलट ने समय रहते ब्रेक लगा लिए, नहीं तो ट्रेन पटरी से उतर जाती, जिससे लोगों की जान जा सकती थी। आइए जानते हैं कि आखिर दोनों हादसे कहां, कब और कैसे हुए?
कपलिंग टूटने से टुकड़ों मे बंटी थी ट्रेन
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के चंदौली में दिल्ली के आनंद विहार से ओडिशा के पुरी जा रही ट्रेन नंबर 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस अचानक 2 हिस्सों में बंट गई। DDU जंक्शन से खुलने के कुछ ही देर बाद यह हादसा हुआ। ट्रेन की स्लीपर S4 बोगी का कपलिंग टूट गया था, जिससे ट्रेन का एक हिस्सा आगे चला गया और दूसरा हिस्सा झटके खाते हुए रुक गया। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। पहले से ही ट्रेन 3 घंटे से अधिक की देरी से चल रही थी।
ट्रेन सोमवार रात को करीब साढ़े 9 बजे DDU जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 से रवाना हुई थी, लेकिन 6 किलोमीटर आगे जाने के बाद यार्ड में 2 टुकड़ों में बंट गई। अलग हुए दोनों हिस्सों को प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 पर लाया गया। जिस S4 बोगी का कपलिंग टूटा, उसको ट्रेन से अलग किया गया। बोगी में सवार यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट किया गया। ट्रेन के दोनों टुकड़ों को जोड़कर लगभग रात एक बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। चंदौली में डीडीयू जंक्शन के स्टेशन मैनेजर एसके सिंह ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि घटना से यात्रियों का गुस्सा फूटा और उन्होंने हादसे के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया।
ड्राइवर की सूझबूझ से डिरेल होने से बची ट्रेन
दूसरा हादसा बिहार के मोतिहारी जिले में होने से बचा। मिथिला एक्सप्रेस हावड़ा से रक्सौल आ रही थी। इस दौरान रक्सौल नहर के पास रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रेन डिरेल होने से बच गई। क्योंकि रक्सौल नहर पर रेलवे फाटक के बंद होने के कारण युवक बाइक को फाटक के बगल से पटरी के ऊपर से बाइक को निकालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ट्रेन नजदीक आते देखकर बाइक सवार युवक बाइक को रेलवे ट्रैक से नहीं निकाल पाया और उसे पटरी पर छोड़कर ही फरार हो गया।
मिथिला एक्सप्रेस के लोको पायलट ने बार-बार हॉर्न बजाया, लेकिन युवक बाइक रेलवे ट्रैक से नहीं निकाल पाया। वह बाइक छोड़कर चला गया तो मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, क्योंकि ट्रैक में फंस गई थी। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी बाइक घसीटती चली गई और इंजन के छक्के से दब गई, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने उतरकर लोगों की मदद से बाइक को हटवाया और RPF को घटनाक्रम की सूचना देकर ट्रेन को रक्सौल जंक्शन के लिए रवाना किया। रक्सौल RPF इंस्पेक्टर RR कश्यप ने घटनाक्रम की पुष्टि की।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines