उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार को एक बहुत ही दर्दनाक घटना घटी है। यहां करंट से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक नन्हा लड़का अचानक पंखे की चपेट में आ गया और इसके बाद उसे बचाने की कोशिा में उसके छोटे भाई-बहन के साथ एक बड़ी बहन की भी जान चली गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके का मुआयना करने के बाद आगे की छानबीन में जुटी हुई है।
बच्चों को घर छोड़कर खेत में गया था लालमन खेड़ा का दंपति
वाकया जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लालमन खेड़ा का है। मिली जानकारी के अनुसार गांव का किसान वीरेंद्र कुमार पासी और उसकी पत्नी धान की कटाई के लिए खेत में गए हुए थे, पीछे से दंपति के दो बेटे और दो बेटियां करंट की चपेट में आने से मारे गए। पड़ोस की एक महिला ने घर में बच्चों को पड़े देखा तो उसने खेत में जाकर वीरेंद्र को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद जब वीरेंद्र और उसकी पत्नी घर वापस आए तो चारों बच्चे दम तोड़ चुके थे। उधर, इस बारे में सूचना पाकर बारासगवर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक! 9 महीने की मासूम और मां को लगा हाई-वोल्टेज करंट, दोनों की मौके पर ही मौत, मामले में जांच शुरू
पुलिस को वीरेंद्र ने बताया कि उसके मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांशु (6) और मांशी (4) चारों बच्चे गांव के ही प्राइमरी स्कूल में चौथी, तीसरी और दूसरी कक्षा में पढ़ते थे। रविवार को जब वो खेत में गए हुए थे तो पीछे से बड़ा बेटा स्टैंड फैन लगाकर कुछ काम कर रहा था। अचानक उसका हाथ पंखे से लगा, जिसमें करंट दौड़ रहा था। इसके बाद हिमांशी, हिमांक और मानसी उसे बचाने के लिए दौड़े तो एक-एक करके वो भी करंट की चपेट में आ गए। सूचना पाकर जब वो घर पहुंचे तो चारों बच्चे और उनके ऊपर पंखा गिरा हुआ था। इससे पहले कि अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई कोशिश की जाती, चारों की सांसें थम गई।
यह भी पढ़ें: टनल में फंसे 41 मजदूरों को बचाने में अभी लग सकते हैं 4-5 दिन, हर-पल बढ़ रही घरवालों की टेंशन
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
21 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines