हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इटावा में दर्दनाक हादसा; घर के पीछे खेलते समय करंट लगने से मासूम भाई-बहन की मौत

विज्ञापन

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में करंट लगने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चे घर के पीछे खेल रहे थे। तभी सबमर्सिबल के नंगे तारों को छू लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

घर के पीछे खेल रहे थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, हादसा इटावा जिले के भरथना कस्बे के मोहल्ला यादवान का है। यहां बुधवार देर शाम आमिर (7) और उसकी बहन इनायत (3) घर के पीछे खेल रहे थे। वहां सबमर्सिबल पंप के नंगे बिजली के तार भी थे। बताया गया है कि खेल-खेल में बच्चों ने तारों को छू लिया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1679322071367843841

परिवार और गांव में मचा कोहराम

हादसे के बाद परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ भरथना समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच भी जा रही है।

इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि भरथना थाना क्षेत्र के नगरिया यादवान में अपने घर के पीछे बिजली के नंगे तार के संपर्क में आने से मासूम भाई और बहन की करंट लगने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें