Uttar Pradesh Ghaziabad News (जुनेद अख्तर) : गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन से ट्रैफिक जाम को खत्म करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद अथॉरिटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जीडीए 50 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में ‘हम-तुम’ रोड समेत चार सड़कें नए सिरे से बनाएगा। इसके लिए सर्वे हो चुका है। अब आगे की प्रक्रिया चल रही है। जीडीए का दावा है कि इन सड़कों के बनने के बाद इस रूट पर लगने वाला जाम काफी हद तक खत्म हो जाएगा।
63 सोसायटियों को होगा फायदा
राजनगर एक्सटेंशन में 63 से अधिक सोसायटियां हैं, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक आबादी रहती है। इस क्षेत्र में एक मुख्य मार्ग है, जो जीटी रोड होते हुए एलिवेटेड से दिल्ली-मेरठ रोड को जोड़ता है। इस मार्ग पर वाहनों का सबसे अधिक दबाव रहता है। इस मार्ग से गाजियाबाद, मुरादनगर और मोदीनगर से हिंडन एयरफोर्स और एलिवेटेड रोड के जरिये दिल्ली नोएडा आने जाने वाले वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर सबसे अधिक जाम रहता है। मुख्य रूप से जाम की समस्या रिवर हाइट्स गोलचक्कर, अवध पैलेस और वीवीआईपी के पास रहती है।
इस मार्ग पर जाम की समस्या
जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने ‘हम-तुम’ रोड समेत अन्य चार मार्गों को तैयार करने के निर्देश दिए। इसे लेकर जीडीए ने सर्वे भी किया, जो पूरा हो चुका है। वहीं, ये सड़कें बनने से वाहन चालकों को मुख्य मार्ग की जगह कई अन्य वैकल्पिक मार्ग भी मिल सकेंगे, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो सकेगा और लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी। साथ ही राजनगर एक्सटेंशन, ग्राम सिकरोड, नूरनगर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। क्षेत्र का सर्वे करने के बाद चार सड़कों को चिह्नित किया गया है, जिनका निर्माण होगा। इन पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सफर आसान होगा
चार मार्गों के निर्माण होने से राजनगर एक्सटेंशन के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। फिर वाहन एलिवेटेड रोड से उतरकर अन्य मार्गों का इस्तेमाल करते हुए मेरठ रोड तक पहुंच सकेंगे। ऐसे में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या कम हो जाएगी। साथ ही राजनगर एक्सटेंशन के आसपास स्थित गांवों की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा तीन सड़कें और बनाने की भी योजना है। इसमें मुख्य रूप से आउटर रिंग रोड, मॉर्डन स्कूल रोड, एनपीआर के रुके हुए काम को पूरा करवाने की दिशा में काम चल रहा है।
यह सड़कें विकल्प बनेंगी
सीवर और नाली भी बनेंगी
मेरठ रोड से आउटर रिंग रोड तक 24 मीटर चौड़ी हम तुम रोड बनेगी। ऐसे में दिल्ली-मेरठ रोड से वाहन राजनगर एक्सटेंशन की मुख्य सड़क की जगह इस मार्ग का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस मार्ग की लंबाई 2,700 मीटर होगी। सड़क के साथ ही सीवर और नाली भी बनेंगी। इसकी लागत 26.42 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा सिकरोड गांव के पीछे 900 मीटर जमीन को लेकर निर्माण कार्य रुका था, लेकिन अब जमीन मिलने से 900 मीटर लंबी सड़क का काम हो सकेगा।
निर्माण होने से लोगों को मिलेगी राहत
जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स का कहना है कि 45 मीटर चौड़ी सड़क के साथ सीवर और ड्रेनेज का कार्य भी होगा। इस प्रोजेक्ट पर 19.76 करोड़ की लागत आएगी। दो अन्य 18 मीटर चौड़ी सड़कें भी बनाई जाएंगी, जिनमें से एक रोड बंधा रोड से नूर नगर गांव को जोड़ेगी। इसकी लंबाई 930 मीटर होगी, जिस पर 2.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 18 मीटर चौड़ी दूसरी रोड रिवर हाइट्स हाई-राइज कॉम्प्लेक्स के पीछे से जोड़ी जाएगी। इसका निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines