Tomato Price Update: देश भर में टमाटर अपनी कीमतों को लेकर सुर्खियों में है। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की आसमान छूती दरें अब 200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच चुकी हैं। कुछ इलाकों में टमाटर 180 रुपये प्रति किलो भी मिल रहा है। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आई है।
दिल्ली-एनसीआर में है ये योजना
अब आपके घर के पास भी सस्ता और अच्छा टमाटर मिलेगा। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) की ओर से बताया गया है कि वे दिल्ली और एनसीआर में किफायती दरों पर लोगों को टमाटर बेचेंगे। इसके लिए उन्होंने मोबाइल वैन से टमाटर बेचने की योजना बनाई है। फिलहाल टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलो रखी गई है।
इस भाव पर मिलेगा टमाटर
उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि शुक्रवार यानी आज से 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर सर टमाटर बेचना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने उत्पादकों से सीछे तौर पर टमाटर की खरीद की है। योजना के तहत नोएडा के सेक्टर-16, रजनीगंधा चौक स्थित एमसीसीएफ ऑफिस और ग्रेटर नोएडा के कई सार्वजनिक स्थानों पर टमाटर की बिक्री शुरू कर दी गई है।
एनसीसीएफ की ये है योजना
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इन स्थानों पर सुबह 11 बजे से टमाटर की बिक्री की जा रही है। इसके लिए दिल्ली-एनसीआर के करीब 11 जिलों में 30 मोबाइल वैन लगाई गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले दिन करीब 17,000, शनिवार को करीब 20,000 किलो टमाटर बेचने की प्लानिंग है। इसके बाद इस बिक्री को 40,000 किलो तक पहुंचाया जाएगा।
दिल्ली-एनसीआर में टमाटर के भाव आसमान पर
बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों और दिल्ली-एनसीआर में टमाटर के भाव काफी चढ़े हुए हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में टमाटर 180 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। इतना ही नहीं, कई दुकानदारों ने तो टमाटर रखना भी बंद कर दिया है। उनका कहना है कि टमाटर महंगा है और नहीं बिकने पर जल्दी खराब हो जाता है।
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
36 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
5 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
22 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines