UP News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार माफियाओं और उनसे गठजोड़ रखने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। मंगलवार को सरकार ने तीन जेलों के अधीक्षकों को सस्पेंड कर दिया। इनमें प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल, बांदा और बरेली जेल के अधीक्षक शामिल हैं।
आरोप है कि इन अफसरों ने माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को मदद पहुंचाई और उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया है। यह कार्रवाई गोपनीय जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
और पढ़िए – UP News: विधान परिषद सदस्य मनोनीत होने के बाद तारिक मंसूर ने AMU कुलपति पद से दिया इस्तीफा
नैनी और बरेली में अतीक के बेटे और भाई बंद
प्रयागराज की नैनी जेल में उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अतीक अहमद का बेटा अली बंद है। गैंग के कई और सदस्य भी यहां बंद हैँ। वहीं बरेली में अतीक का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर और भाई अशरफ बंद है। बांदा में जेल में पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी बंद है।
अनुशासनहीता की रिपोर्ट के आधार पर हुआ एक्शन
डीजी जेल एसएन साबत ने इन तीनों जेलों की गोपनीय जांच कराई थी। जिसमें कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने और मुलाकातियों को सहूलियत दिए जाने का आरोप लगाया गया था। जांच में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: सिक्किम के नाथुला में भीषण हिमस्खलन, सात पर्यटकों की मौत, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी फंसे
इसके बाद बरेली जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला, नैनी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह और बांदा जेल के अधीक्षक अविनाश गौतम को सस्पेंड किया गया है। तीनों अफसरों को लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोपी बताया गया है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines