Gyanvapi Mosque ASI Survey: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम परिसर में सर्वे (Gyanvapi Mosque ASI Survey) का काम कर रही है। सर्वे के काम को लेकर आज यानी रविवार को तीसरा दिन है। इस दौरान परिसर के आसपास भारी संख्या में फोर्स और अधिकारियों की तैनाती की गई है। उधर, सर्वे के काम के बीच में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष की ओर से बतान भी सामने आए हैं।
रडार का हो सकता है इस्तेमाल
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वेक्षण का तीसरा दिन आज शुरू होगा। प्राथमिक चरण समाप्त हो चुका है और माध्यमिक चरण आज से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सर्वे के काम में मशीनरी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, हिंदू पक्ष के एक और वकील सुधीर त्रिपाठी कहते हैं कि कल यानी शनिवार को डीजीपीएस समेत कई मशीनों का इस्तेमाल किया गया था। संभावना है कि आज रडार का इस्तेमाल किया जा सकता है। हम सर्वे से संतुष्ट हैं और मुस्लिम पक्ष भी संतुष्ट है। कोई शिकायत नहीं है और वे भी सहयोग कर रहे हैं।
गुंबद के नीचे मिली खास जगह
इनके अलावा हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि कल, पश्चिमी दीवार का विस्तृत अध्ययन किया गया था। पश्चिमी दीवार से बैरिकेडिंग तक के क्षेत्र में घास हटाई गई थी। उन्होंने बताया कि तहखाना साफ कर दिया गया और एग्जॉस्ट लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैंने केंद्रीय गुंबद के नीचे एक खोखली आवाज की ओर इशारा किया, इसकी जांच की जा रही है। केंद्रीय गुंबद के पास का एक क्षेत्र, जो कृत्रिम रूप से ढका हुआ है। परिसर की जांच जारी है।
हिंदू याचिकाकर्ता ने कही ये बात
वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि आयोग अपनी प्रक्रिया में लगा हुआ है। अदालत ने हमें 4 सप्ताह का समय दिया है। लगातार काम हो रहा है। आने वाले समय में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार मशीन का उपयोग किया जाएगा। मामले में याचिकाकर्ता, रेखा पाठक (हिंदू पक्ष) का कहना है कि तहखाना आज खोला जा सकता है और इसकी जांच की जाएगी। हमें उम्मीद है कि तहखाना और गुंबद का सर्वेक्षण आज होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में परिसर के अंदर से जो भी मिला है कि उसके बारे में हमें बताया नहीं गया है।
मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता बोले- प्रशासन ध्यान दे
इन सब के अलावा हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी का दावा है कि तहखाने में ‘शिवलिंग’ मौजूद है, जिसकी लोग पूजा करते थे। यह मलबे से ढका हुआ था। हालांकि सुधीर त्रिपाठी ने यह भी कहा है कि ये बात उन्होंने सुनी है। मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील मुमताज अहमद का कहना है कि हमारा प्रतिनिधि वहां मौजूद है। जिन क्षेत्रों में सर्वेक्षण होना बाकी है, वहां भी अफवाह फैलाई जा रही है कि कोई मूर्ति या त्रिशूल मिला है। जब जनता इसे देखेगी तो हंगामा मच जाएगा। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए, कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका कर्तव्य है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines