Taecher protest in lucknow : राजधानी में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आज सीएम आवास का घेराव करने का प्रयास किया। 69000 शिक्षक भर्ती में एक नंबर से नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों पिछले 2 महीने से धरना दे रहे थे। अभ्यर्थी सीएम आवास की ओर आगे बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेटिंग कर उनको रोक लिया। पुलिस ने सभी को पकड़ कर ईको गार्डेन में कैद कर दिया। आज काफी संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शनकारी सीएम योगी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे। अभ्यर्थी पुलिस को चकमा देते हुए अलग-अलग दिशा सीएम आवास की ओरक बढ़ रहे थे। इसी बीच कुछ महिला अभ्यर्थी गेट के पास बैरिकेटिंग तक पहुंच गईं। वहा उपस्थित महिला पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और जबर्दस्ती जीप में बैठाकर ईको गार्डेन ले गई। इसके अलावा अन्य अभ्यर्थियों को भी ईको गार्डेन पहुंचा गया है। बता दें कि इसके पहले बृहस्पतिवार को इन अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास का घेराव किया था।
क्या है चाहते हैं शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी
शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अपने रिजल्ट में एक नंबर जोड़कर दोबारा रिजल्ट जारी करने और नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी 66 दिन से ईको गार्डेन में धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थी दुर्गेश शुक्ला ने मीडिया से कहा कि कल जब उनके प्रतिनिधिमंडल की महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद से वार्ता हुई तो उन्होंने दबाव देकर धरना समाप्त करने को कहा था, जिसको लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इसीलिए अभ्यार्थी सीएम से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी विभाग में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
यह भी पढ़ें : रातभर घर से गायब रही बेटी, सुबह फोन आते ही मच गया हड़कंप, UP पुलिस कर रही रिपोर्ट का इंतजार
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
2 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
12 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
15 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
17 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines