Gyanvapi Survey 7th Day: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई की ओर से सर्वे प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को सातवें दिन का सर्वे (Gyanvapi Survey 7th Day) कराया गया था। इस सर्वे के प्रक्रिया के बीच अब मुस्लिम पक्ष की ओर से जिला कोर्ट में एक आवेदन किया है, जिसमें सर्वेक्षण के मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
मुस्लिम पक्ष ने अपने आवेदन में कहा कि एएसआई सर्वेक्षण कोर्ट के आदेश के अनुसार चल रहा है और किसी भी अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन सोशल मीडिया, टेलीविजन और समाचार पत्रों पर सर्वेक्षण की लगातार मीडिया कवरेज हो रही है।
सर्वेक्षण की मीडिया कवरेज को ‘भ्रामक’ बताते हुए मुस्लिम वादियों ने कहा कि इससे लोगों की राय प्रभावित होगी। लिहाजा इसे रोका जाना चाहिए। सर्वेक्षण के छठे दिन, एएसआई टीम ने ज्ञानवापी परिसर के गुंबदों और तहखाने को मापा और उत्तरी दीवारों का भी सर्वेक्षण किया।
फोटोग्राफी के साथ जुटाए जा रहे ये सबूत
बताया गया है कि एएसआई टीम 3डी इमेजिंग उपकरणों समेत मशीनों के साथ क्षेत्रों को माप रही है और मानचित्रण कर रही है। परिसर की फोटोग्राफी भी कर रही है। अधिवक्ताओं और वादी पक्ष को एएसआई सर्वेक्षण के बारे में चुप रहने का निर्देश दिया गया है।
सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने सर्वेक्षण के पहले दिन अभ्यास का बहिष्कार किया। एक सरकारी वकील ने न्यूज एजेंसी को बताया कि टीम ने खुद को तीन समूहों में बांटा है। परिसर की उत्तरी दीवार, गुंबद और बेसमेंट का सर्वेक्षण किया।
विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक परिसर में विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन किया जा रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य वकील ने कहा कि एएसआई टीम सबूत इकट्ठा कर रही है और परिसर के गुंबद और मंडप के अलावा, तहखानों का भी सर्वेक्षण किया गया है।
इससे पहले, एएसआई ने ज्ञानवापी परिसर की दीवारों और स्तंभों पर उकेरे गए त्रिशूल, स्वस्तिक, घंटी और फूल जैसे प्रतीक की तस्वीरें और वीडियो लिए थे। एएसआई अधिकारियों ने प्रतीकों की निर्माण शैली को भी दर्ज किया।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
8 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines