Krishna Janambhoomi Land Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार से उन सभी मुकदमों का विवरण देने को कहा है, जो मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि भूमि विवाद से संबंधित अदालत में निपटाए जा रहे हैं। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने इस मामले को तीन सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष अदालत इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंधन ट्रस्ट समिति की अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उत्तर प्रदेश के मथुरा में जिला न्यायालय से कृष्ण जन्मभूमि भूमि विवाद से संबंधित सभी याचिकाओं को अपने पास शिफ्ट कर लिया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कई मुकदमे दायर किए गए हैं। प्रबंधन ट्रस्ट शाही मस्जिद ईदगाह समिति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था। बताया गया है कि यह याचिका कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ट्रस्ट शाही मस्जिद ईदगाह ने वकील आरएचए सिकंदर के माध्यम से दायर की थी।
प्रबंधन ट्रस्ट शाही मस्जिद ईदगाह समिति ने 26 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से पारित आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत उसने कृष्ण जन्मभूमि विवाद से संबंधित ऐसे सभी मामलों को जिला न्यायालय मथुरा से अपने पास शिफ्ट कर लिया।
सुप्रीम कोर्ट में दी ये दलील
कहा गया था कि जिस मुकदमे से स्थानांतरण आवेदन की बात सामने आई थी, उसमें कार्यवाही को 3 अगस्त, 2022 के आदेश के तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक समन्वय पीठ ने ही रोक दिया गया था। इसके बावजूद सभी मामलों के स्थानांतरण आवेदन को हाईकोर्ट द्वारा अनुमति दे दी गई।
लखनऊ की रंजना अग्निहोत्री ने किया था पहले केस
बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में अब तक मथुरा कोर्ट में नौ मुकदमे दाखिल हो चुके हैं। लखनऊ की रहने वाली रंजना अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन के मालिकाना हक की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया था।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
17 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines