UP DGP: उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के पुलिस महानिदेशक (UP DGP) का पदभार संभाल रहे डॉ. डीसएस चौहान (Dr. DS Chauhan) आगामी 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। लिहाजा प्रदेश सरकार की ओर से इस पद के लिए तेज तर्रार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तलाशने की कवायद तेज हो गई है। बता दें कि डॉ. डीएस चौहान प्रदेश के स्थायी डीजीपी नहीं हैं। उनके पास दो कार्यालयों के साथ डीजीपी का भी भार है।
31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं डीएस चौहान
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी पद के लिए पांच आईपीएस अधिकारियों को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ये सभी आईपीएस 1988 बैच के अधिकारी हैं। वहीं वर्तमान डीजीपी पद संभाल रहे डॉ. डीसीएस चौहान 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि उन्हें डीजीपी के स्थायी पद पर नियुक्त किया जाता है तो उनको सेवाविस्तार किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर डीजी जेल आनंद कुमार और डीजी सीबीसीआईडी विजय कुमार को इस पद का दावेदार माना जा रहा है।
और पढ़िए –Bihar Board 12th Result 2023: आज किसी समय जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, जानें क्या हैं पासिंग मार्क्स?
मई 2022 में मिला था डीजीपी का प्रभार
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने मुकुल गोयल के स्थान पर डॉ. डीएस चौहान को डीजीपी का भी प्रभार दिया गया था। चौहान की इस पर तैनाती मई 2022 में हुई थी। बताया गया है कि डीएस चौहान के पास पहले से डीजी इंटेलीजेंस और निदेशक विजिलेंस का प्रभार था। इसके बाद उन्हें डीजीपी पद का भी भार सौंपा गया।
संघ लोक सेवा आयोग को भेजे जाएंगे नाम
प्रदेश सरकार की ओर से यदि 31 मार्च से पहले सेवाविस्तार दिया जाता है तो उन्हें स्थायी डीजीपी पद पर नियुक्ति मिल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डीजीपी की स्थायी नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली को सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट भेजी जाती है। इसके बाद आयोग की तीन नाम प्रदेश सरकार को भेजे जाते हैं, जिनमें सरकार किसी को भी इस पद पर नियुक्त कर सकती है।
और पढ़िए – Jaipur News: गांधी नगर थाने के बाहर दूसरे दिन एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए ये आरोप
इन नामों को बताया जा रहा है प्रबल दावेदार
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के आईपीएस डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, आनंद कुमार और विजय कुमार डीजीपी पद की रेस में शामिल माना जा रहा है। इनमें से अप्रैल में अनिल कुमार अग्रवाल और मई में डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा रिटायर होने वाले हैं। रिपोर्ट में इतना तक कहा गया है कि सेवाकाल को देखते हुए आईपीएस आनंद कुमार और विजय कुमार को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें और उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
2 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
3 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
10 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines