हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा की सड़कों से हटेंगे रेहड़ी-पटरीवाले, एक्शन प्लान तैयार

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा की सड़कों से रेहड़ी-पटरीवालों को हटाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इनकी वजह से सड़कों पर ज्यादा जाम लगता है। इसी कारण इन्हें सड़कों से हटाकर वेंडर जोन में बसाया जाएगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक प्राधिकरण (UPSIDA) ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
street vendors

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा की सड़कों के किनारे लगने वाले रेहड़ी-पटरीवालों को हटाया जाएगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक प्राधिकरण (UPSIDA) ने एक नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत रेहड़ी-पटरीवालों को दूसरी जगह बसाया जाएगा। बताया जा रहा है कि UPSIDA तीन सेक्टरों के इंडस्ट्रियल एरिया में वेंडर जोन बनाएगा, जिसकी मदद से वेंडरों को एक चिह्नित जगह मिलेगी। इसका प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है।

इन सेक्टरों के लोगों को होती है परेशानी

UPSIDA के वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) एनके जैन ने बताया कि यूपीसीडा के अधीन साइट-4, साइट-5, साइट-बी, सी और ईपीआईपी है। इस एरिया में 5 हजार से अधिक इंडस्ट्रीज हैं, जिसमें काफी संख्या में लोग काम करते हैं। ऐसे में आम नागरिक और वर्करों की सहूलियत के लिए 55 लाख रुपये से 4 पब्लिक टॉइलट तैयार किए जा चुके हैं। इन इंडस्ट्रीज के बाहर रोड पर लोगों के खाने के लिए ठेली लगती हैं, जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर रेहड़ीवालों की वजह से जाम की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए UPSIDA के अधीन आने वाले इंडस्ट्रियल सेक्टरों में वेंडर जोन विकसित किया जाएगा। इस वेंडर जोन में सभी रेहड़ी-पटरी वालों को ठिकाना मिलेगा।

वेंडर जोन के लिए जगह चिन्हित

एनके जैन ने बताया कि सेक्टर साइट 4, साइट सी और साइट 5 एरिया में औद्योगिक इकाइयों की संख्या अधिक है। इस एरिया में वेंडर जोन बनाया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर दी गई है। इसका एस्टीमेंट बना दिया गया है। प्रस्ताव तैयार करके शासन स्तर को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

ट्रकवे लेन में खड़े हो सकेंगे 40-40 ट्रक

इस एरिया में बढ़ते उद्योग को देखते हुए वाहनों के पार्क के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में ट्रक व वाहन चालक रोड पर गाड़ी को खड़ा कर देते थे। इस समस्या को देखते हुए ट्रेकवे लेन बनाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में औद्योगिक सेक्टर साइट सी और साइट 5 एरिया में ट्रक वे लेन पार्किंग बनेगी। साइट 5 में रोड नंबर एक और साइट सी में गुलिस्तानपुर वाली रोड पर पार्किंग लेन बनेगी। जिसमें 40-40 ट्रक खड़े हो सकेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें