Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज-3 सोसायटी में बुधवार को एक काले रंग के स्ट्रीट डॉग ने मेड रंजीता पर हमला कर दिया और काट लिया। इस घटना के बाद से सोसायटी में रहने वाले लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। लोगों को खुद की सुरक्षा की चिंता सता रही है। लोग अपने घर से बाहर निकलने में डर रहे है।
लगातार बढ़ रही स्ट्रीट डाॅग की संख्या
सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि सोसायटी परिसर में स्ट्रीट डॉग की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब सुरक्षा के लिए स्ट्रीट डाॅग गंभीर खतरा बन चुके है। प्ले एरिया में छोटे बच्चों का खेलना भी दूभर हो गया है क्योंकि कुत्तों का झुंड अक्सर वहां मंडराता रहता है जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
निवासियों ने की शिकायत
निवासियों ने इस घटना को लेकर प्राधिकरण और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) से शिकायत कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्ट्रीट डॉग की नसबंदी और रिलोकेशन के लिए ठोस कदम उठाए जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
सोसायटी के प्ले एरिया में खेलते समय बच्चों पर कुत्तों के भौंकने और दौड़ने की घटनाएं आम हो गई हैं। अभिभावकों का कहना है कि वह बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डरते है। मानसिक तनाव और असुरक्षा की भावना उनमें बनी रहती है।
आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि दिल्ली एनसीआर के सभी स्ट्रीट डाॅग को शेल्टर होम में रखा जाए। इसके बावजूद आदेश पर अभी तक पालन नहीं किया गया है। हालांकि सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ डबल बेंच का रूख किया गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या तब तक स्ट्रीट डाॅग हमला करते रहेंगे।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटा अतिक्रमण
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
55 mins agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
13 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
13 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
14 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
19 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
19 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
21 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
22 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines