Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से लखनऊ के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) पर अयोध्या में पथराव कर दिया। पथराव में ट्रेन के कई कोचों के शीशे टूट गए। हालांकि गनीमत रही कि किसी भी यात्री चोट नहीं आई है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है।
यहां हुआ था वंदे भारत पर पथराव
जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ये घटना अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल में हुई। बताया गया है कि पथराव से ट्रेन कोच CM-1, कोच C3, कोच C5 और कोच E1 के शीशे टूट गए। घटना के सूचना पर भारी संख्या में आरपीएफ और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच
अयोध्या के एसएसपी ने एएनआई के बताया कि आरपीएफ ने हमें आज सूचना मिली थी, सोहावल रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। स्थानीय पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच की है।
एसएसपी ने बताई पथराव की वजह
एसएसपी ने बताया कि जांच सामने आया है, 9 जुलाई को वंदे भारत ट्रेन से मुन्नू पासवान नामक व्यक्ति की छह बकरियों कट कर मर गई थीं। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित थी। गुस्से में आकर मुन्नू और उसके दो बेटों अजय और विजय ने आज ट्रेन पर पथराव कर दिया। उन तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
4 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
9 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
20 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines